हनी सिंह के कॉन्सर्ट में लापरवाही, लोगों की जान से हुआ खिलवाड़! ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ FIR दर्ज

Mar 31, 2026 10:26 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Honey Singh: हनी सिंह का हालिया कॉन्सर्ट अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहा था। लेकिन अब इसके ऑर्गनाइजर्स पर लीगल दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही हैं। आरोप है कि कॉन्सर्ट में लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया।

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में लापरवाही, लोगों की जान से हुआ खिलवाड़! ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में 28 मार्च को हुए मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट का कॉन्सर्ट हाल ही में चर्चा का विषय रहा। इस कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स पर अब मुसीबत आ गई है। एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित 'माई स्टोरी - इंडिया चैप्टर' टूर के इस शो में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की है। इवेंट में सबसे बड़ा विवाद लेजर लाइट्स के इस्तेमाल को लेकर हुआ है। जिसे अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते पहले ही बैन कर दिया था।

फ्लाइट के लिए खतरा बनीं लेजर लाइट्स

इस इवेंट के लिए मिली अनुमति में शर्तें साफ थीं कि वेन्यू के पास लेजर लाइटों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। दरअसल यह इलाका एयरपोर्ट के 'फनल जोन' में आता है, जिसका उपयोग हवाई जहाज टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए करते हैं। कॉन्सर्ट के दौरान जब आसमान में लेजर बीम छोड़ी गईं, तो एविएशन अथॉरिटी ने तुरंत इस पर चिंता जताई। अधिकारियों का कहना है कि ये लाइटें पायलटों की विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकती थीं, जो उड़ान सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। अब देखना यह है कि यह मामला कहां तक खिंचता है।

बार-बार वॉर्निंग के बावजूद की अनदेखी

पुलिस के मुताबिक ऑर्गनाइजर्स को लेजर लाइट बंद करने के लिए कई बार वॉर्निंग दी गई थी। इसके बावजूद रात 9 बजे तक इनका इस्तेमाल जारी रहा। आखिरकार पुलिस की सख्ती के बाद इन्हें बंद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इवेंट प्रमोटर ने सुरक्षा निर्देशों और परमिशन की शर्तों की जान बूझकर अनदेखी की है। इसी लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, क्योंकि यह प्लेन में बैठे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा जोखिम था।

भीड़ और मैनेजमेंट पर भी उठे सवाल

लेजर लाइट विवाद के साथ-साथ इस कॉन्सर्ट में सुरक्षा से जुड़ी अन्य कमियां भी सामने आई हैं। इवेंट में भारी संख्या में पहुंचे फैंस की वजह से एंट्री पॉइंट्स पर जबरदस्त भीड़ और जाम की स्थिति बन गई थी। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं आई, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी और खराब मैनेजमेंट ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। शहर में होने वाले बड़े लाइव इवेंट्स में अब सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि इस इवेंट में फैंस की क्रेजी हरकतें और अन्य तमाम चीजें जरूर चर्चा का विषय रही थीं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।