Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanvir Shorey Blames Makers For Failure Of Akshay Kumar Deepika Padukone Chandni Chowk To China Says Script Was Better
अक्षय कुमार की चांदनी चौक टू चाइना फ्लॉप होने पर रणवीर ने लगाए मेकर्स पर आरोप, बोले- स्क्रिप्ट तो...

अक्षय कुमार की चांदनी चौक टू चाइना फ्लॉप होने पर रणवीर ने लगाए मेकर्स पर आरोप, बोले- स्क्रिप्ट तो...

संक्षेप:

रणवीर शौरी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में काम किया है। हालांकि फिल्म फ्लॉप हुई थी। अब रणवीर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर इनको जिम्मेदार ठहराया है।

Nov 15, 2025 10:16 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अक्षय कुमार की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर शौरी भी थे।अब फिल्म के रिलीज होने के सालों बाद रणवीर ने इस फिल्म को लेकर बात की और कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने की वजह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले रणवीर

रणवीर ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि स्क्रिप्ट फिल्म से बेहतर थी। उन्होंने आगे कहा,'प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, ये प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के हाथ मतलब जिम्मेदारी के खाते में ही जाता है, फ्रैंकली। अगर स्क्रिप्ट अच्छी हो और फिल्म स्टैंडर्ड तक नहीं पहुंच पाती तो सही है न? तो ये वही एरिया है जहां जो चूक हुई है वो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की हुई है। ये तो सीधी बात हुई।'

फिल्मेकर ने दी थी सफाई

बता दें कि इससे पहले फिल्ममेकर निखिल ने फिल्म के फेलियर पर कहा था, ‘कई कैप्टन थे फिल्म के। अक्षय और मैं फिल्म को एक तरफ लेकर चल रहे थे। रमेश सिप्पी और श्रिधर राघवन दूसरे में। मैंने एक पॉइंट में आकर छोड़ दिया था क्योंकि मुझे एहसास हुआ मैं बैक फुट में हूं। मैंने बस सलाम ए इश्क बनाई थी। मुझे लगा मेरी आवाज का कोई महत्व नहीं है।’

कैसी थी चांदनी चौक टू चाइना

चांदनी चॉक टू चाइना फिल्म की बात करें तो फिल्म कॉमेडी एक्शन फिल्म थी। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले थे। 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 53.45 करोड़ की कमाई की थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।