रणवीर सिंह फिल्म प्रलय की शूटिंग के बीच लेंगे पैटरनिटी लीव, मोटे बजट में बन रही है मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह अपनी अगली बड़ी फिल्म प्रलयक की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसके बाद एक्टर पत्नी दीपिका के और होने वाले बच्चे के लिए एक लंबी छुट्टी पर जाएंगे। रणवीर दीवाली के पास का समय पत्नी और होने वाले बच्चे के नाम करना चाहते हैं।

Deepika and Ranveer

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर और निजी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। इस साल आई उनकी फिल्म धुरंधर ने ग्लोबल स्तर पर तक छाप छोड़ी है। इंडियन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब आने वाले समय में रणवीर अपनी दूसरी बड़ी फिल्म प्रलय की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। इस के अलावा एक दोबारा से पापा बनने के बाद एक्टर एक लंबी पैटरनिटी लीव पर जा सकते हैं।

प्रलय की शूटिंग डिटेल

रणवीर सिंह अपने करियर की बड़ी फिल्म प्रलय को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आ गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें रणवीर अगले महीने यानी अगस्त 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन वो ये शूटिंग अगले दो महीनों तक ही करेंगे। इसके बाद पत्नी दीपिका पादुकोण की दूसरी डिलीवरी होनी है। ऐसे में एक्टर दीवाली के आस पास फिल्म प्रलय और अन्य प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लेकर पैटरनिटी लीव लेंगे। इस दौरान रणवीर अपनी बेटी दुआ और पत्नी दीपिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और नए सदस्य का स्वागत करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया रणवीर पैटरनिटी लीव के बाद साल 2027 में ही प्रलय का काम फिर से शुरू करेंगे।

Ranveer Singh

रणवीर का सबसे खूबसूरत दौर

रणवीर सिंह अपने करियर और निजी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। साल 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद साल 2025 और 2026 में धुरंधर और धुरंधर 2 के धमाके ने इंडस्ट्री हिला दी। अब आने वाले दिनों में रणवीर प्रलय में लीड किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो रणवीर स्टारर प्रलय एक 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म होने वाली है जिसमें जबरदस्त VFX का इस्तेमाल दिखाया जाएगा। ये एक एक डिस्टोपियन ज़ॉम्बी थ्रिलर फ़िल्म होगी जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में होगी।

दीपिका अक्टूबर-नवंबर में दे सकती हैं दूसरे बच्चे को जन्म

निजी जिंदगी की बात करें तो रणवीर जल्द दोबारा पापा बनने वाले हैं। हाल में दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर के जरिए ये जानकारी दी थी कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है और होने वाले बच्चे को लेकर खुश हैं। बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। परिवार के साथ उनकी देखरेख में हैं। इस अक्टूबर या नवंबर में एक्ट्रेस खुशखबरी दे सकती हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।