रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों की IMDb Rating, एक को मिली 2.8, जानें धुरंधर की रेटिंग

Jan 02, 2026 02:15 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar IMDb Rating: आइए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्में कौन-सी हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है और उनकी IMDb रेटिंग कितनी है।

रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों की IMDb Rating, एक को मिली 2.8, जानें धुरंधर की रेटिंग

रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। ये बात तो सब जानते हैं कि ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 740 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1141 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि आप ये नहीं जानते हैं कि ‘धुरंधर’ को IMDb पर कितनी रेटिंग मिली है। आइए हम आपको ‘धुरंधर’ और रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग बताते हैं।

रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्में

  1. धुरंधर
  2. पद्मावत
  3. सिम्बा
  4. बाजीराव मस्तानी
  5. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  6. गली बॉय
  7. गोलियों की रासलीला राम-लीला
  8. 83
  9. गुंडे
  10. दिल धड़कने दो

10. दिल धड़कने दो

इस फिल्म ने दसवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है और इसने 76.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

9. गुंडे

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 2.8 है। इस फिल्म ने 78.60 करोड़ रुपये कमाए थे।

83

8. 83

रणवीर सिंह की ये फिल्म काेरोनाकाल में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 109.02 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी फ्लॉप साबित हुई थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

7. गोलियों की रासलीला राम-लीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने 116.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म सातवें नंबर पर है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

गली बॉय

6. गली बॉय

छठवें नंबर पर ‘गली बॉय’ है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और इसने 140.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

5. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

6.5 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म ने 153.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बाजीराव मस्तानी 

4. बाजीराव मस्तानी

दीपिका और रणवीर सिंह की ये फिल्म चौथे नंबर पर है। इस फिल्म ने 184.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

3. सिम्बा

नंबर 3 पर ‘सिम्बा’ ने अपनी जगह बनाई है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसने 240.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है।

पद्मावत

2. पद्मावत

नंबर 2 पर ‘पद्मावत’ है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 302.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

1. धुरंधर

‘धुरंधर’ ने 29 दिनों में 740.18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की टॉप-10 फिल्मों में ये फिल्म नंबर 1 पर है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।