अल्लू अर्जुन-दीपिका की फिल्म में वो होगा जो अब तक नहीं देखा गया, रणवीर बोले-कुछ एक्सपीरियंस से परे बन रहा है
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म के बारे में बड़ी जानकारी शेयर की है। एक्टर ने बताया ये कुछ अलग ही बन रही है।

पुष्पा 2: द रूल के बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस बार उनके साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण। दोनों सितारे फिल्ममेकर एटली की आने वाली फिल्म AA22 x A6 में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, वहीं अब इस प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर सिंह ने जानकारी शेयर की है।
दीपिका की फिल्म एक्सपीरियंस से परे
हाल ही में एक एड लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने एटली की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने बताया कि जब एटली ने फिल्म मर्सल बनाई थी, तभी उन्होंने उन्हें मैसेज किया था कि “सर, आपको मुंबई आना चाहिए, हमें साथ काम करना चाहिए।” रणवीर ने कहा कि एटली की नई फिल्म AA22 x A6 कुछ ऐसी है जैसी इंडियन सिनेमा ने अब तक नहीं देखी। उन्होंने बताया, “मैं अपनी पत्नी दीपिका के शूट पर गया था, और यकीन मानिए, जो एटली बना रहे हैं वो कुछ बिल्कुल नया, एक्सपीरियंस से परे है।”
चैलेंजिंग प्रोजेक्ट
वहीं एटली ने खुद एक एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी ये फिल्म बहुत नई, दिलचस्प और शानदार” होगी। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म पर हॉलीवुड के टेक्निशियंस भी काम कर रहे हैं और उनके मुताबिक भी ये प्रोजेक्ट काफी चैलेंजिंग और बड़े लेवल का है।
एक्शन में नजर आएंगी दीपिका
सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म अल्लू अर्जुन के 43वें बर्थडे पर ऑफिशियली अनाउंस की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक AA22 x A6 एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है जिसमें दीपिका एक एक्शन-पैक्ड अवतार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और मेकर्स इसे इंडियन सिनेमा की विजुअल ट्रीट बनाने की तैयारी में हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


