Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranveer singh talks about his love story with deepika padukone, says its started in udaipur
उदयपुर में शुरू हुई थी दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी, एक्टर ने बेटी दुआ के बारे में की ये बात

उदयपुर में शुरू हुई थी दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी, एक्टर ने बेटी दुआ के बारे में की ये बात

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल में दीपिका पादुकोण के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि उदयपुर में वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Nov 24, 2025 06:45 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लंबे समय से ऑडियंस पसंद करती आ रही है। दोनों ने साथ में कई शानदार फिल्में की और ऑडियंस को एंटरटेन किया। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और आज कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स हैं। अब हाल में रणवीर ने बताया कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म राम लीला के सेट पर शुरू हुई थी। उस समय उदयपुर में फिल्म का सेट लगा हुआ था और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उदयपुर में शुरू हुआ प्यार का सिलसिला

उदयपुर में हो रही ग्रैंड शादी के दौरान रणवीर को अपनी लव स्टोरी याद आ गई। उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं, उदयपुर लव स्टोरीज के लिए लकी चार्म जैसा है। मैंने यहां 'राम-लीला' नाम की एक फिल्म की शूटिंग की थी। यह उन दिनों की बात है, और मैं आपकी भाभी के साथ काम कर रहा था। और यह 'राम लीला' के लंबे उदयपुर शेड्यूल में ही था कि हमारी लव स्टोरी शुरू हुई। तब से लेकर अब तक 13 साल का साथ है, शादी के सात साल हो गए हैं, और एक प्यारी सी बेटी हुई है। तो आप समझे? उदयपुर लव स्टोरीज के लिए बहुत-बहुत लकी है।"एक्टर बेटी दुआ के करीब हैं।

लव स्टोरी

बता दें, दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013-2014 के दौरान हुई थी। दोनों ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली जाकर शादी कर ली थी। शादी के करीब 7 साल बाद दोनों की एक प्यारी बेटी दुआ हुई। हाल में एक्टर्स ने बेटी दुआ की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।