रणवीर सिंह मिले व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि लोग कर रहे तारीफ
रणवीर सिंह उन सेलेब्स में से हैं जो फैंस या बाकी सबसे काफी अच्छे से मिलते हैं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते हुए दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से धुरंधर 2 द रिवेंज की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया और सबने उनकी तारीफ ही की है। रणवीर को वैसे फैंस काफी प्यार करते हैं, उनके अच्छे बिहेवियर की वजह से क्योंकि वह सबसे दिल खोलकर मिलते हैं। अब रणवीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते हैं। भीमा ने भी रणवीर की खूब तारीफ की है।
क्या किया रणवीर ने
दरअसल, जामनगर में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेट करके जब रणवीर मुंबई के लिए निकल रहे थे तब एयरपोर्ट पर उन्हें भीमा खुंटी मिले। रणवीर उनसे अच्छे से मिले, हाथ मिलाया और उनसे बात करते हैं। इसके बाद भीमा, उन्हें क्रिकेट की जर्सी देते हैं और रणवीर से ऑटोग्राफ मांगते हैं।
रणवीर की तारीफ कर बताया उन्हें रियल स्टार
रणवीर ना सिर्फ ऑटोग्राफ देते हैं बल्कि फिर भीमा का हाथ पकड़कर बैठ जाते हैं और उनसे बात करने लगते हैं। भीमा ने इस दौरान का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘कभी-कभी लाइफ आपको ऐसे मोमेंट देती है जो आप भूल नहीं सकते। आज उन दिनों में से ही एक दिन था। मुझे रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला। मैं कई लोगों से मिला हूं, लेकिन जो सिम्पलिसिटी और रिस्पेक्ट मुझे आज मिली वो काफी स्पेशल था। सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही आपको रियल स्टार बनाता है। ये मोमेंट हमेशा मेरे साथ रहेगा।’
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, शाहरुख खान के बाद जिसे किंग का टैग मिलना चाहिए वो हैं रणवीर सिंह। एक ने लिखा कि रणवीर जिस तरह सबसे मिलते हैं वो वाकई कम लोग ऐसा करते हैं। वहीं एक ने लिखा कि सक्सेस के बाद भी इतना हम्बल रहना काफी अच्छी बात है।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त,अर्जुन रामपाल,सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंदौर समेत कई एक्टर्स हैं। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1671 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है।
धुरंधर 2 से पहले पुष्पा 2 द रूल तीसरे नंबर पर है। बाहुबली 2 वहीं दूसरे नंबर पर है और नंबर 1 पर है आमिर खान की फिल्म दंगल।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


