डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं, बनने से पहले हो गईं ठप
रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन वो कभी बन ही नहीं पाई हैं।

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह नेगेटिव वजह से काफी सुर्खियों में हैं। रणवीर ने फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म डॉन को छोड़ दिया है। हालांकि इसके बाद फरहान ने रणवीर पर लीगल केस किया है। रणवीर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बैन कर दिया है। इसी के साथ यह मूवी तब तक के लिए बंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी रणवीर की कई मूवीज हैं जिनकी अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन कभी बन नहीं पाईं। इसमें कई बड़े डायरेक्टर्स की मूवी तक शामिल हैं।
तख्त
रणवीर सिंह की फिल्म तख्त भी आने वाली थी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने वाले थे। रणवीर के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान भी होने वाली थीं। इस बड़ी स्टार कास्ट के लिए फैंस भी एक्साइटेड थे, लेकिन यह फिल्म बनी ही नहीं और बंद हो गई।
बैजू बावरा
संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर फिल्म बैजू बावरा में काम करने वाले थे। इस फिल्म को लेकर काफी समय तक बज था। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी होंगे। हालांकि बाद में ऐसी भी खबर आई कि इस फिल्म को रणबीर कपूर के साथ भी बनाई जा सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ कन्फर्म अपडेट नहीं है।
तमिल फिल्म अन्नियां का हिंदी रीमेक
तमिल फिल्म अन्नियां का हिंदी रीमेक बनने वाला था। ऐसा कहा जा रहा था कि इसे तमिल डायरेक्टर शंकर ही डायरेक्ट करेंगे। लेकिन फिर इसके भी बंद होने की खबर आई और अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है।
शक्तिमान
शक्तिमान फिल्म को लेकर तो काफी चर्चा हुई थी। बासिल जोसेफ फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे टीवी के शक्तिमान रहे मुकेश खन्ना इसके खिलाफ हैं। वह नहीं चाहते कि रणवीर शक्तिमान बनें। उनका कहना है कि वह खुद किसी नए एक्टर को चुनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी जिद्द पर ही अड़े रहेंगे। उनके हिसाब से बॉलीवुड का कोई एक्टर उन्हें इस लायक नहीं लगता है। वह नए चेहरे को देखना चाहते हैं।
राक्षस
इसके बाद ऐसी खबर आई कि वह राक्षस नाम की फिल्म भी लेकर आएंगे। यह सुपरनेचुरल फिल्म होगी। कहा जा रहा था कि इसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट करेंगे। लेकिन यह फिल्म भी अब बंद हो गई है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


