फिल्म ‘प्रलय’ से रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, पीठ पर दिखी बच्ची, यूजर्स बोले-फिर धमाका होने वाला है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह इस समय फिल्म प्रलय की शूटिंग में बिजी हैं। अब उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में एक्टर को एक अलग अवतार में देखा जा सकता है। साथ में साथी कलाकार नजर आ रहे हैं।

ranveer singh look from film pralay
फिल्म ‘प्रलय’ से रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, पीठ पर दिखी बच्ची

रणवीर सिंह 'धुरंधर' से धमाका करने के बाद अपनी अगली फिल्म प्रलय की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मिड अगस्त में मुंबई में शुरू हो चुकी है। ये एक अलग तरह की कहानी पर बनी फिल्म होगी जिसकी पहली तस्वीर लीक हो गई है। मुंबई की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्टर एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म के दूसरे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

प्रलय से रणवीर का लुक वायरल

फिल्म प्रलय की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर को मटमैले कपड़ों में देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरा लगा हुआ है और सीन चल रहा है। रणवीर का किरदार अपनी पीठ पर एक बच्चे को भी लेकर चल रहे हैं। साथ में फिल्म एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन अन्य कलाकार भी दिख रहे हैं।

यूजर्स रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर शानदार लग रहे हैं', अन्य यूजर ने लिखा 'ये एक बड़ी फिल्म होने वाली है', एक और यूजर ने लिखा, 'प्रलय की शूटिंग में पूरी जान लगा दी गई है', एक यूजर ने लिखा ‘रणवीर सिंह जॉम्बी के रोल में होंगे’, एक यूजर ने लिखा ‘धुरंधर के बाद फिर होगा धमाका’।

ये होगा फिल्म प्रलय का प्लॉट

बता दें, फिल्म प्रलय की कहानी दुनिया खत्म होने और प्रलय जैसी स्थिति पर बेस्ड होने वाली है। एक ऐसी स्थिति जब सब खत्म हो रहा है तो किन चीज़ों को पहले बचाया जा सकता है। ये एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है जिसमें फ्यूचर मुंबई को दिखाया जाएगा। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे शहर में जॉम्बी की संख्या तेजी से बढ़ जाएगी और सब खत्म होने लगेगा। फिल्म में रणवीर का किरदार उनके पिछले किरदारों से अलग होने की खबर है।

रणवीर की पैटरनिटी लीव

इस अनोखी फिल्म का डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं। ये वही जय मेहता है जिन्होंने हंसल मेहता के साथ मिलकर स्कैम 1992 जैसी शानदार वेब सीरीज बनाई थी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल जारी है। वहीं ऐसी खबरें हैं कि दूसरे शेड्यूल से पहले रणवीर एक लंबी छुट्टी पर जाएंगे। रणवीर दिवाली से पहले पत्नी दीपिका की दूसरी डिलीवरी के लिए छुट्टी लेने वाले हैं। बच्चे के जन्म के बाद एक्टर अगले साल तक काम नहीं शुरू करेंगे। यानी अगले दो महीने एक्टर सिर्फ अपने बच्चे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडफिल्म ‘प्रलय’ से रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, पीठ पर दिखी बच्ची