आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे रणवीर सिंह, सिंगर को जाता देख हुए इमोशनल

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले शिवाजी पार्क के श्मशान घाट में सोमवार शाम पंचतत्वों में विलीन हो गईं। उनके अंतिम संस्कार में आमिर खान से लेकर विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स और कई दिग्गज राजनेता शरीक हुए। ताई की एक झलक पाने के लिए उनके ढेरों फैंस जमा हो गए थे।

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे रणवीर सिंह, सिंगर को जाता देख हुए इमोशनल

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के एक दिन बाद यानी 13 अप्रैल को उन्हें परिवार के अलावा बॉलीवुड के तमाम सिंगर और स्टार्स उनके घर पर आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान आशा ताई को अंतिम विदाई देने वक्त हर किसी की आंखें नम नजर आईं। ऐसे में 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह भी आशा जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे, जहां वो बेहद इमोशनल होते दिखे।

रणवीर इमोशनल हुए

आशा भोसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने के बाद रणवीर सिंह जब उनके घर से बाहर आने के बाद इमोशनल होते दिखे। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंगर के घर से निकलकर अपनी कार की तरफ जाते दिखे। रणवीर इमोशनल होते दिखे क्योंकि उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, फिर पैपराजी से एक शब्द भी कहे बिना अपनी कार में बैठ गए।

इंस्टा पर दी श्रद्धांजलि

रविवार सिंह ने इसके अलावा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिंगर आशा भोसले के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इम्प्रैसेबल, इनकम्पेरेबल।' रणवीर और आशा ताई के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। एक्टर जब भी किसी इवेंट में आशा जी से मिलते थे तो हमेशा उन्हें सिंगर पर प्यार लुटाते देखा गया। ऐसे में आशा जी का जाना रणवीर के लिए भी बेहद दुखद है।

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले

आशा भोसले शिवाजी पार्क के श्मशान घाट में सोमवार शाम पंचतत्वों में विलीन हो गईं। उनके अंतिम संस्कार में आमिर खान से लेकर विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स और कई दिग्गज राजनेता शरीक हुए। ताई की एक झलक पाने के लिए उनके ढेरों फैंस जमा हो गए थे। ऐसे में यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आशा भोसले की अंतिम यात्रा में ढेरों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और संगीत की दुनिया के दिग्गज शामिल रहे।

आशा भोसले के बारे में

बता दें कि आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 में हुआ है। उन्होंने 1948 में 'चुनरिया' से करियर की शुरुआत की थी। पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपने करियर में आशा ने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।