बैन होने के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से आया पहला बयान, बोले-जानबूझकर चुप थे एक्टर
रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है। अब इस मामले में एक्टर की टीम की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। टीम की तरफ से कहा गया कि एक्टर ने इस मामले में जानबूझकर चुप्पी साधी हुई थी। वो डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों की इज्जत करते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है। फरहान अख्तर के साथ चल रहे फिल्म डॉन 3 के विवाद को लेकर ये फैलसा Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने लिया है। अब इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह की टीम की तरफ से जवाब आया है। टीम की तरफ से कहा गया है कि रणवीर जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप थे। वो ऐसे मामलों को पब्लिक में नहीं बल्कि आपसी में सुलझाना चाहते थे। वो इंडस्ट्री और डॉन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं।
रणवीर की तरफ से आया ये बयान
इस मामले में रणवीर सिंह के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है- ‘रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े विवाद के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातचीत और पर्सनल रिश्तों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए। समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिक में जवाब देना या अटकलों को हवा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।’ आगे कहा गया है कि डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों की वो इज्जत करते हैं और इसकी सफलता कामना करते हैं। ऐसे समय में धैर्य और शांति बनाते रखना ही उनका फैसला रहा है और आगे भी ऐसा ही करेंगे।
फरहान अख्तर के साथ विवाद
पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा था। अप्रैल 2026 में फरहान अख्तर ने एक्टर के खिलाफ FWICE के पास एक शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के सय्ह रणवीर ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इनकी फिल्म प्री-प्रोडक्शन में थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के तीन हफ्ते पहले ही रणवीर सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी जिससे उन्हें 45 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। फरहान की तरफ से रणवीर सिंह से इस नुकसान की भरपाई मांगी गई है।
FWICE का फैसला
वहीं FWICE की तरफ से बताया गया कि जब फरहान अख्तर की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी उसके बाद रणवीर सिंह को हर 10 दिन में तीन नोटिस दिए गए थे। अंत में उन्हें प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी दी गई थी। इसके बाद रणवीर की तरफ से FWICE को एक ईमेल मिला था जिसमें ये कहा गया था कि उन्हें ये मामले में दखल नहीं देना चाहिए। आज FWICE ने एक्टर को बैन कर दिया है। साथ ही इंडस्ट्री के लोगों को आदेश दिया है कि वो रणवीर के साथ तब तक काम नहीं करें जब तक वो फरहान अख्तर के 45 करोड़ के नुकसान की भरपाई नहीं कर दें।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


