Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranveer singh film dhurandhar trailer reactions social media praised him say best movie
Dhurandhar Trailer Reactions: पटाखे खत्म तो मैं धमाका करूं…रणवीर पर फिदा हुई ऑडियंस

Dhurandhar Trailer Reactions: पटाखे खत्म तो मैं धमाका करूं…रणवीर पर फिदा हुई ऑडियंस

संक्षेप:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स ने इसे खास बताया है। ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। रणवीर और बाकी कास्ट की तारीफ हो रही है। जानिए क्या कह रहे हैं यूजर्स-

Nov 18, 2025 02:31 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुछ समय पहले रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पहली झलक सामने आई थी। इस वीडियो में एक्टर को कुर्ता पहने हुए लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा गया था। इस पहली झलक के बाद से ऑडियंस फिल्म के इंतजार में बैठी थी। अब इस बीच मेकर्स ने फैंस को ट्रेलर रिलीज कर जबरदस्त सरप्राइज दे दिया है। अगर हम कहें कि ये ट्रेलर इस साल आई कई फिल्मों से भी बेहतरीन है तो गलत नहीं होगा। रणवीर अपने शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबरदस्त ट्रेलर

4 मिनट लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के किरदार से होती है और यकीन मानिए पहला सीन देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अर्जुन अपने अब तक के बेस्ट किरदार में नजर आ रहे हैं। असली घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी 1970 के दशक के बाद की है। फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में है जो एक इंडियन इंटेलिजेंस है। अगले सीन में अक्षय खन्ना अपने कसाईनुमा अवतार में नजर आते हैं और फिर होती है रणवीर की एंट्री। क्या धमाकेदार एक्शन, क्या जबरदस्त डायलॉग जिसे सुनने और देखने के बाद आप थिएटर की डेट फिक्स कर लेंगे। रणवीर एक डायलॉग बोलते हैं, ‘पटाखे खत्म हो गए तो मैं धमाका कर दूं’ और इसके बाद जो सच में स्क्रीन पर धमाका होता है वो शानदार है। ट्रेलर में जबरदस्त एडिटिंग की गई है तो सोचिए फिल्म में क्या कमाल काम किया गया होगा। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर उससे भी ज्यादा शानदार है जो हर एक सीन को खास बनाता है। अंत में नजर आते हैं संजय दत्त।

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

इस ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। यूजर्स ने इस ट्रेलर को इस साल का बेस्ट बताया। पढ़िए-

फिल्म की रिलीज

विक्की कौशल के साथ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने ये कहानी लिखी है, इसे फिल्म के रूप में डायरेक्ट किया है। वहीं ज्योति देशपांडे इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। हाल में ऐसी भी खबरें थीं कि फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।