
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की प्रीमियम टिकट कीमत कर देगी हैरान, रिलीज से पहले हो गई इतनी कमाई
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंग की फिल्म धुरंधर की प्रीमियम टिकट की कीमतों में भारी उछाल आया है। मुंबई और दिल्ली जैसी शहरों में टिकट की कीमत हैरान करने वाली है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही धमाका कर चुके हैं। अब फिल्म कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ये साबित कर दिया है कि धुरंधर जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रीमियम टिकटों की कीमत 2400 तक पहुंच गई है। बड़े शहरों में टिकट की ये कीमतें इस फिल्म को जबरदस्त शुरुआत दे सकती हैं। धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी रिलीज बनने की राह पर है।
एडवांस बुकिंग
धुरंधर की एडवांस बुकिंग चार दिन पहले से शुरू हो चुकी है। शुरुआती दो दिनों में ही PVR, Inox और Cinepolis जैसे बड़े नेशनल सिनेमा चेन में 70,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म के क्रेज को देखते हुए ये आंकड़ा कम है। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि रिलीज वाले दिन ये फिल्म जबरदस्त कमाई करे।
टिकट की कीमत
रेवन्यू बढ़ाने के लिए थिएटर्स ने ब्लॉकबस्टर सरचार्ज लगाया है जिसकी वजह से टिकट की कीमतों में भारी उछाल आया है। मुंबई के PVR मेशन (BKC) में टिकट कीमत 2310 तक पहुंच गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और गुरुग्राम की कई स्क्रीन पर 2400 तक के टिकट बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा एक अवेरेज टिकट कीमत 250 से 350 तक की है।
फिल्म की रिलीज
बता दें, इस फिल्म का फिल्म उरी बनाने वाले आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म कल यानी 5 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




