Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranveer singh film Dhurandhar Box Office day 3 read weekend collection details
Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म ने वीकेंड पर किया धमाका, सिर्फ तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म ने वीकेंड पर किया धमाका, सिर्फ तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

संक्षेप:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। जल्द ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।

Dec 07, 2025 07:45 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की है। आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। धुरंधर रिलीज से पहले से सुर्खियों में बनी हुई है। एक्टर की पहली झलक ने ऑडियंस को थिएटर तक का रास्ता दिखा दिया था और अब क्रिटिक्स और ऑडियंस रिव्यू ने कलेक्शन में बढ़ोतरी कर दी है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी और सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीकेंड कलेक्शन

फिल्म ने 5 दिसंबर शुक्रवार को ओपनिंग करते हुए 28 करोड़ का शानदार बिज़नेस किया था। दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़ तक पहुंच गई। आज रविवार को खबर लिखने तक फिल्म ने 31.21 करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिल्म ने तीन दिन में 91 करोड़ कमा लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ है। ऐसे में फिल्म ने शानदार शुरुआत कर ली है।

फिल्म की कहानी और कास्ट

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की कहानी और पाकिस्तान की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती घटनाओं पर आधारित है। 1990 से 2000 के बीच के समय में सेट यह ड्रामा साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लंबा जरूर है, लेकिन स्क्रीनप्ले और मजबूत परफॉरमेंस आपको बांधे रखते हैं। अक्षय खन्ना की तीखी स्क्रीन प्रेज़ेंस, संजय दत्त का एंगल, अर्जुन रामपाल का कमांडिंग हिस्सा और आर माधवन की परफॉर्मेंस। सब मिलकर फिल्म को शानदार बनाते हैं। रणवीर के लुक और उनकी परफॉरमेंस को ऑडियंस पसंद कर रही है। अक्षय खन्ना और संजय दत्त के किरदार ने सबसे ज्यादा तारीफें बटोरी हैं। अगले हफ्ते तक ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।