
Dhurandhar Box Office: 47 वें दिन भी नई फिल्मों को टक्कर दे रही है फिल्म, मंगलवार को कमाए इतने
रणवीर सिंह की फिल्म 47 वें दिन भी कमाई कर रही है। फिल्म ने हाल में रिलीज हुई नई फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। फिल्म टॉक्सिक को टक्कर देने के लिए तैयार हो रही है।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर बॉक्स ऑफिस अब तक टिकी हुई है। फिल्म पिछले डेढ़ महीने से लगातार कमाई कर रही है। रास्ते में आने वाली हर फिल्म को धुरंधर ने धूल चटा दी है। कई मेकर्स ने तो धुरंधर के डर से अपनी फिल्मों की रिलीज डेट ही बदल दी। वहीं फिल्म 47 वें दिन धीमी रफ्तार में नए आंकडे जोड़ रही है। वीक डेज में किसी भी नई फिल्म के लिए टिक पाना मुश्किल होता है। लेकिन धुरंधर अपने सातवें हफ्ते में भी कमाई कर रही है।
मंगलवार की कमाई
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने शुरुआत तो सिर्फ 29 करोड़ के साथ की थी। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 800 करोड़ से पार पहुंच गया है। अपने 7 वें मंगलवार को इस फिल्म ने डेढ़ करोड़ कमाए हैं। जो 7 वें हफ्ते में किसी भी फिल्म के लिए मुश्किल है। 7 वें हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 1.75, शनिवार और रविवार को 3.75, सोमवार को 1.40 करोड़ से ज्यादा और मंगलवार को 1.50 करोड़। फिल्म की कुल कमाई 827 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।

नई फिल्मों को टक्कर
धुरंधर डेढ़ महीने बाद भी हाल में रिलीज हुई वीर दास की फिल्म हैपी पटेल। प्रभास की द राजा साहब, इक्कीस जैसी फिल्मों को टक्कर दे रही है। धुरंधर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। वेस्ट अमेरिका में धुरंधर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्म है। ये रिकॉर्ड पहले बाहुबली, जवान जैसी फिल्मों के नाम था।
धुरंधर 2 का टीजर
धुरंधर के धमाके बाद अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट है कि मेकर्स फिल्म के नई सीन का टीजर 23 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के साथ रिलीज करने जा रहे हैं। ट्रेलर की एडिटिंग का काम शुरू हो चुका है। 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो रही है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




