रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण ने फिल्म धुरंधर का किया रिव्यू, बोले-थोड़ा ज्यादा खून-खराबा दिखाया गया
रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण ने हाल में फिल्म धुरंधर को रिव्यू किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म देख ली है। उन्हें इस फिल्म में थोड़ा ज्यादा खून खराबा नजर आया। उन्होंने रणवीर के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से इंडियन बॉक्स ऑफिस का इतिहास ही बदल दिया है। उनकी दोनों फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और दुनियाभर में कहानी और किरदारों को पसंद किया गया। अब रणवीर के ससुर प्रकाश पादुकोण ने फिल्म धुरंधर देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म को थोड़ी ज्यादा खून-खराबे वाली बताया। दामाद रणवीर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की। पूरा परिवार साल में एक बार जरूर साथ में वेकेशन पर जाते हैं। साथ स्पोर्ट्स और मूवीज को लेकर बातें करते हैं।
धुरंधर में है खून-खराबा
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में प्रकाश पादुकोण ने फिल्म धुरंधर के बारे में कहा कि ये एक शानदार फिल्म है। बहुत ही अच्छे तरीके से इसे बनाया गया है। एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है। बस हमें लगा कि इसमें थोड़ा ज्यादा खून-खराबा है, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये फिल्म पसंद आई है, तो मुझे लगता है यही ज्यादा जरूरी है।
रणवीर के साथ जाते हैं वेकेशन पर
प्रकाश पादुकोण ने आगे रणवीर सिंह के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो लोग साथ में बहुत टाइम बिताते हैं। दोनों परिवार एक दूसरे के बेहद करीब हैं। रणवीर और उनमें बहुत कुछ कॉमन इंटरेस्ट का है। वो स्पोर्ट्स में इंटरेस्टेड है और मुझसे स्पोर्ट्स के बारे में बात करता है और मुझे मूवी बिजनेस के बारे में बात करना पसंद है। हमें ज्यादा टाइम नहीं मिलता है क्योंकि वो लोग अपनी जिंदगी में बहुत बिजी हैं। लेकिन जो भी टाइम मिलता है तो उसमें हमें साथ बैठकर बातचीत करना पसंद है। प्रकाश पादुकोण ने ये भी बताया कि वो साल में एक बार वेकेशन के लिए जरूर जाते हैं।
दुआ के साथ क्वालिटी टाइम
प्रकाश पादुकोण ने इसी इंटरव्यू में रणवीर-दीपिका की बेटी दुआ के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नातिन ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया है। वो अक्सर उसे लेकर मेट्रो में ले जाते हैं, ऑटो की सवारी कराते हैं। उसे ट्रेन पसंद है तो चलती हुई ट्रेन दिखाते हैं। उनके मुताबिक दुआ एक फ्रेंडली बच्ची है जो लोगों से मिलना पसंद करती है।
दीपिका की आने वाली फिल्म
बता दें, रणवीर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आने वाले दिनों में शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में देखा जाएगा। इसके बाद शायद एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे की देखभाल के लिए लंबे समय तक ब्रेक पर जा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


