Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanveer Singh Dhurandhar this Scene was Completely Improvised on the Set
धुरंधर के इस सीन पर खूब लगे ठहाके, फिल्म की स्क्रिप्ट में नहीं था यह डायलॉग, सेट पर सोचा गया

धुरंधर के इस सीन पर खूब लगे ठहाके, फिल्म की स्क्रिप्ट में नहीं था यह डायलॉग, सेट पर सोचा गया

संक्षेप:

रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धुरंधर' के कई ऐसे डायलॉग हैं जिन्हें सेट पर ही इंप्रोवाइज किया गया था। ऐसा ही एक डायलॉग है इस सीन का, जिसे थिएटर में काफी तारीफें मिली थीं।

Dec 20, 2025 05:43 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा रही है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी। बॉलीवुड को साल 2025 की एक दमदार अलविदा दिला रही इस फिल्म में कई चीजें जहां बहुत सटीक प्लानिंग के साथ की गई हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें प्लान नहीं किया गया, बस यूं ही शूटिंग के दौरान अचानक किसी को कुछ सूझा और जब टेक लिया गया तो बात बन गई। इसी तरह का एक सीन है जब रणवीर सिंह अपनी गैंग के साथ बाबू डकैत को दबोचने निकलते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म में लोगों को खूब भाया था वो सीन

हमजा अली मजारी जब बाबू डकैत को दबोचने का प्लान बनाते हैं, तो पूरी टोली उनके प्लान को फॉलो करती है। हमजा एक खास वक्त चुनते हैं और पूरी टोली के साथ उस दिन ल्यारी की गलियों में बाबू डकैत की गैंग को खत्म करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बीच एक अजीब और फनी सिचुएशन तब बन जाती है जब डोंगा रास्ता समझाते हुए इमरान का नाम ले देता है। पूछने पर पता चलता है कि वो इमरान खान की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:'सुबह 4 बजे तक शूटिंग करते थे धर्मेंद्र', अगस्त्य नंदा ने बताया अपना अनुभव

स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था वो मजेदार सीन

वही इमरान खान को पाकिस्तानी क्रिकेट के कप्तान रह चुके हैं और बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे। फिल्म में डोंगा का किरदार निभा चुके एक्टर नवीन कौशिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "हुआ यह कि हम उसे बैन्कॉक में शूट कर रहे थे। उन्होंने बैन्कॉक में गाड़ियां मंगवाई हुई थीं, और वहां पर जो आर्ट डायरेक्टर्स हैं उन्होंने बहुत सारे पोस्टर वगैरह बनाए और फिर थोड़ी देर बार आदित्य सर आए और कहा- यार प्रवीन। वो ऑटो देख रहा है? उस पर वो फोटो देख रहा है? जब तुझे बताना होगा ना कौन से ऑटो में, तो नाम ले दे।"

को-एक्टर्स को भी हो गया था कनफ्यूजन

"तो मैंने वही किया कि अजहर भाई, इमरान खान का ऑटो। दानिश भी एक सेकंड को चकरा गया था, क्योंकि उसको पता ही नहीं था कि मैं यह कह दूंगा।" तो इस तरह यह सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था बल्कि पूरी तरह इंप्रोवाइज किया गया कि बाबू डकैत की तलाश करने के दौरान रास्ता समझाते हुए डोंगा इमरान खान का नाम लेगा और फिर कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आएगा जब आखिर में रहमान डकैत खुद अपने बाप का मर्डर करने के लिए पहुंचेगा और फिर उसे बहुत कसाईनुमा मौत देगा।

ये भी पढ़ें:कार्तिक की फिल्म पर चली CBFC की कैंची, हटाए ये खास सीन और कुछ में किए बदलाव
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।