रणवीर सिंह की धुरंधर नए साल पर दोबारा हुई रिलीज, फिल्म में हुए बदलाव
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही रणवीर सिंह की धुरंधर का आज यानी 1 जनवरी को नया वर्जन रिलीज किया गया है। इस नए वर्जन में धुरंधर में कुछ बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं रणवीर की धुरंधर में क्या हुए बदलाव।

साल 2025 में रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म ने बहुत सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1,100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब नए साल पर इस फिल्म को नए अंदाज में रिलीज किया गया है। नए साल पर फिल्म का रिवाइज्ड वर्जन रिलीज किया गया है। इस वर्जन में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
फिल्म का नया वर्जन रिलीज
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों को फिल्म डिस्ट्रब्यूटर्स की तरफ से कहा गया कि उन्हें फिल्म के डिजिटल सिनेमा पैकेज को रिप्लेस करना होगा। दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिल्म में कुछ बदलाव बताए गए। उन्हीं बदलाव को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नया वर्जन रिलीज किया गया है।
धुरंधर में हुए तीन बदलाव
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, इस नए वर्जन में मेकर्स ने दो शब्दों को म्यूट किया है और एक डायलोग में बदलाव किया है। इस नए वर्जन में जो एक शब्द फिल्म से हटाया गया है वो है बलोच। कहा जा रहा है कि इन बदलाव से फिल्म की कहानी पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा है।
मार्च में रिलीज होगा फिल्म का पार्ट 2
धुरंधर की बात करें तो साल 2025 में इस फिल्म ने कमाल कर दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई और अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रफ्तार पकड़े हुए है। फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। धुरंधर को बहुत पसंद किया गया है और अब फैंस को फिल्म के सीक्वल का इंतजार है। इस फिल्म का सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा। कहा जा रहा है फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




