Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranveer singh Dhurandhar First Review, users called it best cinematic experience
Dhurandhar First Review: रणवीर की फिल्म को बताया बेस्ट परफॉरमेंस, बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

Dhurandhar First Review: रणवीर की फिल्म को बताया बेस्ट परफॉरमेंस, बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

संक्षेप:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की रिलीज से पहले पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है। कल रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला रिव्यू पढ़ने के बाद आप ये फिल्म जरूर देखने का प्लान करने वाले हैं।

Dec 04, 2025 08:22 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ दी है। ऐसा माना जा रहा है इस शुकवार ये फिल्म जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार है। एडवांस टिकट बुकिंग ने पहले ही अच्छी कमाई कर ली है। अब इस बीच फिल्म के इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्म की स्क्रीनिंग देखने वाले कुछ लोगों ने अपना पहला रिव्यू शेयर करते हुए इसे शानदार बताया है।

धुरंधर फर्स्ट रिव्यू

यूजर्स ने X पर फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए इस फिल्म को शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे हिंसक और देशभक्ति से भरी एक्शन ड्रामा फिल्म बताया है। एक यूजर ने लिखा, यह एक जबरदस्त देशभक्ति से भरपूर एक्शन ड्रामा है जो पहली ही झलक से जबरदस्त असर छोड़ती है। रणवीर सिंह मेजर मोहित के रूप में अपने अब तक के सबसे जबरदस्त परफॉरमेंस में से एक देते हैं, हर सीन में में दृढ़ता, भावना और सच्ची शक्ति लाते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक क्रूर सिनेमाई अनुभव जिसमें बहुत सारा खून खराबा है। इसमें सभी दिग्गज क्रूर विलेन एक साथ हैं।”

फिल्म की कास्ट और रिलीज

बता दे, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने धुरंधर की कहानी, स्क्रीन प्ले लिखने के सैट इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म असली कहानी पर आधारित बताई गई है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कर सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।