Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranveer singh Dhurandhar Box Office day 4 monday collection shock you
Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म ने पहले सोमवार को कमा डाले इतने, 4 दिन में 100 करोड़ पार

Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म ने पहले सोमवार को कमा डाले इतने, 4 दिन में 100 करोड़ पार

संक्षेप:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरधंर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिन के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वीक डेज में कमाई का ये आंकड़ा प्रभावित करने वाला है। धुरंधर के आगे धनुष की तेरे इश्क में पीछे रह गई है।

Dec 08, 2025 09:54 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऑडियंस के साथ क्रिटिक्स भी एक्टर की दमदार परफॉरमेंस, कहानी और डायरेक्शन से प्रभावित है। सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफें की जा रही है। ऐसे में वीकडेज में भी फिल्म कमाई कर रही है। धुरंधर की शुरुआती कमाई ने ये बता दिया है कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार की कमाई

कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले सोमवार को खबर लिखने तक 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वीक डेज के हिसाब से ये अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दुसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और अब चौथे दिन 14.7 करोड़ की कमाई के साथ कुल 117.7 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।
फिल्म की कहानी और कास्ट

कहानी से ऑडियंस इम्प्रेस

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की कहानी से इंस्पायर्ड बताई गई थी। लेकिन आज ही डायरेक्टर ने ये पुष्टि कर दी है कि उनकी ये फिल्म मेजर मोहित शर्मा पर आधारित नहीं है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस को दमदार बताया जा रहा है। रणवीर का किरदार ऑडियंस को पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान की राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर आधारित है। फिल्म 1990 से 2000 के बीच की के समय को दिखाती है और इसकी रनटाइम साढ़े तीन घंटे से ज्यादा है। रणवीर और अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स ने शानदार काम किया है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।