Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanveer Singh Dhurandhar Ajmal Kasab Dalvinder Saini I was very happy playing terrorist not fictional character
धुरंधर के 'कसाब' ने बताया कैसे मिला रणवीर की फिल्म में काम, बोले- मैं हैरान था...

धुरंधर के 'कसाब' ने बताया कैसे मिला रणवीर की फिल्म में काम, बोले- मैं हैरान था...

संक्षेप:

धुरंधर में कास्टिंग को लेकर मुकेश छाबड़ी की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे किरदार की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने अपनी कास्टिंग की कहानी सुनाई है। 

Dec 17, 2025 06:04 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की धुरंधर की बहुत सी वजहों से तारीफ हो रही है। इस फिल्म की कास्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी और डायरेक्शन ने लोगों को काफी इम्प्रेस कर दिया है। इस फिल्म के एक-एक किरदार की कास्टिंग बारीकियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। फिल्म में अजमल कसाब का किरदार निभा रहे दलविंदर सैनी ने अपनी कास्टिंग की कहानी शेयर की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘कसाब’ के ऑडिशन की कहानी

जूम से खास बातचीत में दलविंदर ने ऑडिशन प्रोसेस और उस किरदार की तैयारी के बारे में बताया। दलविंदर ने बताया कि उन्हें मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी से ऑडिशन के लिए कॉल आया था। उन्हें एक सीन दिया गया था, उन्होंने उसकी तैयारी की फिर उसका ऑडिशन दिया, जो अच्छा हुआ। कुछ दिन बाद उन्हें बताया कि उन्हें किसी और रोल के लिए लॉक कर लिया गया है।

कसाब के रोल को लेकर नर्वस थे दलविंदर

दलविंदर ने कहा, “मैं खुश और हैरान, दोनों था जब मुझे पता चला कि मैं कसाब का रोल करूंगा क्योंकि मैंने किसी और रोल के लिए ऑडिशन किया था, जिसका नाम नहीं था। मैं बहुत खुश था और नर्वस भी, इसलिए नहीं क्योंकि मेरा किरदार डार्क था, लेकिन इसलिए क्योंकि मेरा किरदार काल्पनिक नहीं था।”

कसाब के किरदार की स्टडी

सैनी ने कहा, “कसाब के किरदार के लिए मेंटली और फिजिकली तैयारी करने के लिए मैंने उसके बारे में बहुत पढ़ा। मैंने उससे जुड़ी हर छोटी से छोटी बात, उसका बैकग्राउंड, अवैध गतिविधियों, आतंकवाद, इस तरह की व्यवस्थाएं कैसे काम करती हैं, 26/11 की घटना के दौरान क्या हुआ और उसके बाद के परिणामों के बारे में खुद को पढ़ाया।”

कसाब के वीडियो देखे

सैनी ने कहा कि कसाब के रोल के लिए उन्होंने आतंकवादियों के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कसाब की वीडियोज को करीब से स्टडी किया ताकि उसकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज और पर्सनालिटी ट्रेट्स को समझ सकें।

दलविंद्र ने कहा कि रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा," मेरे बेडरूम वॉल पर रणवीर सिंह का पोस्टर था। जब मैं सेट पर आया तो वो वहां काउच पर बैठे थे शेड्स पहने थे और वो पल मैजिकल था।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।