रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की पठान को चटाई धूल, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब धुरंधर 2 ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

धुरंधर 2 द रिवेंज की रिलीज को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। इतना ही नहीं अब रिलीज के 34 दिन बाद भी फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इतना ही नहीं इस नए रिकॉर्ड के साथ धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की पठान तक को भी पछाड़ दिया है।
क्या रिकॉर्ड किया अपने नाम
धुरंधर 2 अब यूके यानी युनाइटेड किंगडम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने शाहरुख की मूवी पठान को पीछे छोड़ दिया है।
शाहरुख की मूवी को पछाड़ा
ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने £4.388 मिलियन यैके में कमा लिए हैं। इससे पहले पठान ने वहां £4.380 मिलियन कमाए थे।
वैसे ऐसे कहा जाता है कि यूके में शाहरुख खान की फिल्में काफी अच्छी कमाई करती हैं। लेकिन अगर धुरंधर 2 ने पठान को पछाड़ दिया है तो यह रणवीर सिंह के लिए बड़ी उपलब्धि है।
धुरंधर और धुरंधर 2 ने 3000 करोड़ कमाए
रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 ने सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 3000 करोड़ कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह पहली इंडियन फिल्म सीरीज बन गई है इस अचीवमेंट को अपने नाम करने के लिए।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
बता दें कि धुरंधर 2 अब ओटीटी पर आने वाली है। पहला पार्ट जहां नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था, लेकिन दूसरा पार्ट अब जियो हॉटस्टार पर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 150 करोड़ की हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मई और जून में स्ट्रीम हो सकती है। वैसे आम तौर पर फिल्म रिलीज के 2-3 महीने में आ जाती है।
धुरंधर 2 की स्टोरी
फिल्म की स्टोरी की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है जो ल्यारी गैंग में शामिल होकर उनको ही खत्म करता है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंदौर हैं। आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी।
इससे पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट में पूरी कास्ट वही थी बस उसमें अक्षय खन्ना थे और दिलचस्प बात यह है कि पहले पार्ट में अक्षय ने ही सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली थी। उनके लुक्स और डांस स्टेप्स ने सबका दिल जीत लिया था। यहां तक कि जब धुरंधर 2 रिलीज हुई तो कई ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि उन्होंने अक्षय को मिस किया है।
अब धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक भारत में टोटल 1,119.29 करोड़ की कमाई कर ली है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


