Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़, बिकी इतनी टिकटें

Mar 08, 2026 08:00 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar: The Revenge advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग को लेकर ताजा कलेक्शन सामने आया है। आने वाले दिनों में फिल्म रिलीज से पहले कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है।

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़,  बिकी इतनी टिकटें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर के बाद अब एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है, लेकिन 18 मार्च से पेड प्रीमियर शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन करीब 12 दिन पहले एडवांस बुकिंग से मेकर्स ने अभी से धांसू कमाई शुरू कर दी है। अब ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर 87 हजार से ज्यादा टिकट की बिक्री कर 8 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है। ( ये पेड प्रीमियर के लिए टिकट की बिक्री का आंकड़ा है।)
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

धुरंधर को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बताया था कि जैसे ही पेड प्रीमियर एडवांस बुकिंग शुरू हुई उसके घंटे भर में 7.5 हजार से ज्यादा टिकट बेची जा चुकी थीं। वहीं Sacnilk के मुताबिक जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी उसके 2 घंटे के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इसमें PVR, Inox और Cinepolis से 25 लाख रुपए की कमाई हुई। इन तीनों प्लेटफार्म पर 35 हजार टिकट बिके। आने वाले दिनों में फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है।

एडवांस बुकिंग का बन सकता है नया रिकॉर्ड

धुरंधर के बाद ऑडियंस आगे की कहानी जानने के लिए इंतजार कर रही है। हाल में धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। माना जा रहा है ये फिल्म पिछली कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुरंधर 2 की ओपनिंग कैसी होने वाली है।

कहानी होगी जबरदस्त

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर में पाकिस्तान के लियारी। पॉलिटिक्स, आतंकवाद और बदले की कहानी को दिखाया गया है। अब दूसरे पार्ट में बदले को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। हमजा के अतीत यानी जसकीरत सिंह रंगी की जर्नी को दिखाया जाएगा। लियारी में रहमान डकैत के मौत के बाद हमजा का राज दिखाया जाएगा। कहानी दिलचस्प होने वाली है।

धुरंधर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म?

धुरंधर 2 के लिए कुछ नए सीन शूट किए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कैमियो किया और एक स्पेशल सीन शूट किया गया है। वहीं एकाध नए चेहरे नजर आने वाले हैं। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। यश की टॉक्सिक से बिजनेस पर असर पड़ सकता था। लेकिन अब रास्ता साफ है। पहले पार्ट ने देश में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन था। अब ये रिकॉर्ड धुरंधर 2 से टूटेगा या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।