बेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की फोटोज, एक्ट्रेस के बेबी बंप ने खींच ली पूरी लाइमलाइट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के बर्थडे पर खास फोटोज शेयर की हैं। इस पूरी फैमिली फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

ranveer singh deepika padukone
बेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की फोटोज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ 2 साल की हो गई हैं। मंगलवार को दुआ का बर्थडे है और इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर ने एक खास फैमिली फोटोज शेयर की है। इस फोटो में दुआ तो नजर आ ही रही हैं, साथ ही दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

फोटोज में क्या है

फोटोज में आप देखेंगे कि किसी में दुआ, रणवीर और दीपिका के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं। एक में दुआ को रणवीर ने गोद में उठाया है और दीपिका उन्हें प्यार कर रही हैं। वहीं एक फोटो में दुआ, दीपिका का बेबी बंप टच कर रही हैं। आखिरी फोटो में रणवीर और दीपिका साथ नजर आ रहे हैं जहां रणवीर, दीपिका के बेबी को टच करते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर बोले- दिल बढ़ता जा रहा है

फोटोज शेयर कर रणवीर ने लिखा, ‘बेबी दुआ और हमारा दिल बढ़ता ही जा रहा है। थैंक्यू आपके आशीर्वाद के लिए।’

लोगों के रिएक्शन

फोटोज पर फैंस और सेलेब्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि ये एक परफेक्ट फैमिली फोटो है। किसी ने लिखा कि इन फोटोज को देखकर आज का दिन बन गया है। वहीं एक ने लिखा कि इस पोस्ट के साथ आज सोशल मीडिया पर बस इसकी चर्चा होने वाली है।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल में दीपिका और रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने दुआ की फोटो शेयर की थी जिसमें उसका चेहरा तो छिपा हुआ था, लेकिन हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप रखा था। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने सिर्फ नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया था।

दीपिका और रणवीर ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2018 में शादी की थी। साल 2024 में दोनों बेटी दुआ के पैरेंट बने।

प्रोफेशनल लाइफ

दीपिका के पास 2 फिल्में हैं जिनपर वह काम कर रही हैं। एक किंग है जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म में दोनों के अलावा सुहाना खान, अनिल कपूर भी होंगे।

इसके अलावा दीपिका फिल्म राका में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए दीपिका पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।

रणवीर की अपकमिंग फिल्म

वहीं रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट धुरंधर 2 में नजर आए थे जो ब्लॉकबस्टर थी। अब फिल्म प्रलय में नजर आने वाले हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबेटी दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की फोटोज