धुरंधर की सफलता के बीच न्यूयॉर्क में दिखे रणवीर सिंह-दीपिका, NBA बास्केटबॉल गेम देखने पहुंचे

Jan 04, 2026 10:20 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता के बीच पत्नी दीपिका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बेटी दुआ नजर नहीं आई।

धुरंधर की सफलता के बीच न्यूयॉर्क में दिखे रणवीर सिंह-दीपिका, NBA बास्केटबॉल गेम देखने पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। एक्टर की जबरदस्त परफॉरमेंस को पसंद किया जा रहा है। फिल्म 800 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। इस सफलता के बीच रणवीर सिंह की तरफ से फिल्म को लेकर कोई खास रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन अब रणवीर का पहला वीडियो सामने आया है वो भी न्यूयॉर्क से। रणवीर धुरंधर की सफलता के बीच पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ NBA बास्केटबॉल गेम एन्जॉय कर रहे हैं।

NBA बास्केटबॉल एन्जॉय कर रहे हैं दीपिका और रणवीर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर को न्यूयॉर्क में हो रहे NBA बास्केटबॉल गेम को एन्जॉय करते हुए देखा गया है। स्टार कपल ने फैंस के साथ तस्वीरें भी ली जो अब वायरल हो रही हैं। इस मौके पर बेटी दुआ कपल के साथ नहीं दिखी। ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर के बिजी शेड्यूल और अब जबरदस्त सक्सेस के बाद रणवीर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पिछला एक साल उनके लिए भारी था। वो लगातार धुरंधर के लिए शूटिंग कर रहे थे।

एक दूसरे के साथट्विनिंग करते दिखे एक्टर्स

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका और रणवीर दोनों ने ब्लैक आउटफिट में एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। दीपिका ने ब्लैक ओवरसाइज लैदर जैकेट में हैं। उन्होंने इस लुक को ब्लू जींस, बूट्स के साथ पूरा किया है। वहीं रणवीर भी ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को पसंद किया जा रहा है।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात बात करें तो रणवीर इन दिनों धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। आने वाले समय में धुरंधर 2 भी दस्तक देने वाली है। इसके अलावा रणवीर साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रहे थे। फिलहाल फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट नहीं। वहीं दीपिका आने वाले दिनों में शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इसी साल थिएटर में रिलीज होगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;