डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह का दावा- ऋतिक रोशन को फिल्म में...
डॉन 3 फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और फिल्म के मेकर्स के बीच काफी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। अब कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ने एक बड़ा और शॉकिंग दावा किया है।

रणवीर सिंह को डॉन बनकर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे क्योंकि वह डॉन 3 में नजर आने वाले थे। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई कि रणवीर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फरहान अख्तर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को लेकर खबर आ रही थी कि रणवीर, शाहरुख खान तो रिप्लेौस करेंगे और वह डॉन बनेंगे। लेकिन रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद हाल ही में खबर आई कि एक्सेल एंटरटेनमेंट, रणवीर से 40 करोड़ की मांग कर रहे थे बतौक कम्पनजेशन।
क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पहली मीटिंग एक हफ्ते पहले हुई जहां की इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स इस मुद्दे को दोनों तरफ से देख रहे थे। चीजें पिछले वीकेंड पर बड़ी हुई, इसके बाद एक डिटेल मीटिंग हुई।
रणवीर ने बताई अपनी नाराजगी
एक सोर्स के दावे के मुताबिक प्रोड्यूसर मीटिंग पर मौजूद थे उन्होंने कहा रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अनप्रोफेशनलिज्म का आरोप लगाया और कहा कि वे डॉन 3 की शूटिंग को लेकर सीरियस नहीं थे। उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर की बाउंड स्क्रिप्ट नहीं थी और एक एक्टर होने के नाते वह उसी प्रोजेक्ट पर काम करते जो पूरी डेवलेप हो। रणवीर ने यह भी कहा कि फरहान कभी स्क्रिप्ट के फीडबैक के लिए ओपन नहीं थे।
ऋतिक को लेने का कर रहे थे प्लान?
उन्होंने यह भी कहा कि एक्सेल, ऋतिक रोशन को फिल्म में लेने का सोच रहे थे। और धुरंधर की सक्सेस के बाद ही उन्हें रीअप्रोच कर रहे थे।
बता दें कि ऋतिक, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की डॉन 2 में भी नजर आ चुके हैं जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।
सोर्स ने यह भी दावा किया है कि फरहान चाहते थे कि रणवीर स्क्रिप्ट में कोई भी दिक्कत ना करें। यहां तक कि वह तो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन की तीसरी पीढ़ी का किरदार निभाने को लेकर वे बेहद उत्साहित थे। उन्होंने दावा किया कि स्क्रिप्ट रेगुलर इंटरवल पर शेयर की जाती थी और रणवीर ने हर स्टेज पर इसे अप्रूव किया है।
रितेश और फरहान क्या चाहते हैं
खबरों के मुताबिक, फरहान और रितेश को अपने नुकसान की भरपाई की उम्मीद है और उन्होंने एक्टर्स के अनरीजनेबल डिमांड्स के खिलाफ समाधान का अनुरोध किया है।
फरहान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में थे बिजी
रणवीर ने वहीं दूसरी तरफ अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए फिल्म छोड़ दी और इस बात से नाराज हैं कि डॉन 3 जैसी फिल्म के साथ प्रोड्यूसर ने कैसा बिहेव किया। दावे में तो यह भी बताया गया कि फरहान डॉन 3 से ज्यादा अपने दूसरे प्रोजेक्ट और एक्टिंग करियर पर ज्यादा फोकस कर रहे थे।
खैर रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अब धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं। यह धुरंधर का दूसरा पार्ट है जो 19 मार्च को रिलीज होगा।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


