
Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में कमाए 150 करोड़, वीक डेज में भी हो रहा है धमाका
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पांच दिनों में ही शानदार कमाई कर ली है। फिल्म वीकेंड के अलावा वीक डेज में भी धमाका कर रही है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और जबरदस्त होने की उम्मीद जताई गई है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर एक्टर्स की परफॉरमेंस और फिल्म की जबरदस्त कहानी, म्यूजिक की तारीफ हो रही है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म से ऑडियंस इतनी प्रभावित हुई है कि वीक डेज में भी कमाई अच्छी हो रही है। कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है।फिल्म अगले एक हफ्ते में 250 करोड़ के बजट की वसूली कर लेगी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने अपने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ कमाए थे। शनिवार को 32 करोड़, रविवार को कलेक्शन उछलकर 43 करोड़ तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे बड़ा दिन रहा। सोमवार को भी वीक डेज के हिसाब से अच्छी कमाई हुई। फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए और आज मंगलवार को 26.50 करोड़। कुल मिलाकर धुरंधर ने पहले पांच दिनों में 152.75 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। आने वाले दिनों में ये फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।
एक्टर्स की परफॉरमेंस ने लूटी महफिल
एक्टर्स की इंटेंस परफॉर्मेंस ही पूरी फिल्म की रीढ़ है। एक्टर्स स्क्रीन प्रेज़ेंस और एक्टिंग रेंज ऑडियंस को लगातार प्रभावित कर रही है। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत लीड हीरो रणवीर के किरदार पर भारी पड़ता दिख रहा है। फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने अक्षय खन्ना को असली हीरो बताया है। OTT रिलीज़ की बात करें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स को बेचीं जा चुकी है। आने वाले दिनों में धुरंधर नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




