
Dhurandhar Box Office: 9वें दिन हुआ सबसे बड़ा धमाका, रणवीर की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने धुरंधर ने दूसरे शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ने आज अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। अब रविवार को कमाई और भी जबरदस्त होने वाली है।
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है। साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ये फिल्म कमाई के साथ ऑडियंस की तारीफें भी बटोर रही है। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की एंट्री वीडियो वायरल हो गई है। फिल्म की कहानी और जानदार परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। इस बीच अगर आज शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है।

दूसरे शनिवार हुआ सबसे बड़ा धमाका
5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने आज दूसरे शनिवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। आंकड़े की बात करें तो खबर लिखने तक फिल्म 44 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म ने 28 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 207.25 करोड़ जोड़ लिए थे। वहीं दूसरे शुक्रवार को 32.5 करोड़ और आज शनिवार को 44.6 करोड़ कमाए हैं। अब तक की कुल कमाई 283.81 करोड़ तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म दूसरे रविवार यानी कल 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही 300 करोड़ पार पहुंच जाएगी।

फिल्म की कहानी और कास्ट
बता दें, धुरंधर में सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड फिल्म बताई गई है। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत वायरल हो चुका है। फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को सबसे शानदार बताया जा रहा है। वहीं रणवीर सिंह के काम को सराहा गया गई। अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने भी शानदार काम किया। फिल्म में संसद ब्लास्ट, मुंबई ताज होटल पर हमला, प्लेन हाईजैक जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। ऐसा माना गया था कि ये फिल्म मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर्ड है। लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने इस खबर को नकार दिया है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


