
रणवीर सिंह ने इस डर से रिजेक्ट कर दी थी पद्मावत, भंसाली का फनी गुस्सा देखकर फिर यूं की साइन
पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह के सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह ने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी ती। फिर इस वजह से साइन की।
साल 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.1 है और इसने उस वक्त रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में शाहिद कपूर राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आए थे और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में रणवीर सिंह के काम की खूब तारीफ हुई थी और कई लोगों ने तो यह तक कहा कि वह शाहिद कपूर के किरदार को निगल गए। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह असल में यह आइकॉनिक रोल करने ही नहीं वाले थे।
रणवीर ने मना किया तो चिढ़ गए
रणवीर सिंह ने निर्देशक भंसाली को यह रोल करने से मना कर दिया था। वहीं संजय लीला भंसाली बहुत दिल से चाहते थे कि रणवीर सिंह ही यह किरदार निभाएं। यही वजह थी कि जब रणवीर ने मना किया तो भंसाली चिढ़ गए और झल्लाहट में उन्होंने जो बात कही, उसी की वजह से रणवीर सिंह ने इस रोल के लिए हां कह दी। आज पद्मावत में उनका अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह के कुछ सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है। चलिए जानते हैं रणवीर और भंसाली के बीच की वो बातचीत।
रणवीर सिंह को लगा था यह डर
रणवीर सिंह ने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया, "मुझे याद है वह पल, जब बालकनी में बैठे मच्छी करी खाते हुए मैंने संजय सर (संजय लीला भंसाली) से कहा था कि 'सर, यह किरदार मुझे शायद एक ऐसे अंधेरे गड्ढे में ले जाएगा जहां से मैं शायद वापस न आ पाऊं। मैं खुद को इस किरदार में थोड़ा पागल होते हुए देख पा रहा हूं और मुझे नहीं पता कि मैं अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर इसके लिए तैयार हूं या नहीं।' दरअसल उन दिनों रणवीर सिंह की जिंदगी में चीजें अच्छी हो रही थीं और वह इस तरह का रोल नहीं करना चाह रहे थे।
भंसाली ने गुस्से में कही यह बात
एक्टर ने कहा, "उस वक्त मैं बहुत खुश था, मेरी और दीपिका की शादी होने वाली थी, सब कुछ बहुत खुशनुमा था। लेकिन तभी सर (भंसाली) चिढ़ गए, उन्होंने अपना तौलिया प्लेट में पटका और कहा 'मेरे बच्चे, क्या तुम ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहते जिसके पास 75 किलो का जिगरा हो?' और बस, उसी पल मैंने फैसला कर लिया।" रणवीर सिंह का यह फिल्म साइन करना उनके करियर का ऐसा टर्निंग प्वॉइंट बना कि आज की तारीख में अलाउद्दीन खिलजी को याद करते ही रणवीर का चेहरा आंखों के सामने आता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




