'हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस', रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन को कर दिया था रिजेक्ट

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साल 2004 में आई हम तुम में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था, लेकिन सेट पर दोनों की आपस में नहीं बनती थी।फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने दोनों के किसिंग सीन को हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस बताया है। 

'हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस', रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन को कर दिया था रिजेक्ट

साल 2004 में आई हम तुम तो आपको याद ही होगी? उस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में की जाती है। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। पर अगर ऑफ स्क्रीन की बात करें तो रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की उस वक्त आपस में नहीं बनती थी। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने ‘सांसों को सांसों में’ में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के बीच जो किस दिखाई गई है, उसके लिए रानी मुखर्जी तैयार नहीं थीं। कुणाल ने उस किस को हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस बताया।

हम तुम के वक्त सैफ और कुणाल एक दूसरे को नहीं करते थे पसंद

एनडीटीवी से खास बातचती में कुणाल कोहली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के बीच बिल्कुल भी दोस्ती नहीं थी। उन्होंने कहा, "ऑफ स्क्रीन वो दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। फिल्म के पहले हाफ के शूट के दौरान ऐसा लगता था जैसे सेट पर टीम रानी और मैं, और दूसरी तरफ सैफ अकेले। सैफ और मैं एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। रानी और सैफ भी एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। फिर एम्स्टरडैम के शेड्यूल के दौरान मैंने सैफ से बात की। मैंने कहा, सुनो, ये फिल्म बहुत जरूरी है। अगर ये काम नहीं करती है, तो आप कभी भी सोलो हीरो के तौर पर देखे नहीं जाओगे। आप कल हो न हो के जैसे शाहरुख के साथ सेकेंड लीड में ही नजर आओगे।" डायरेक्टर ने कहा कि इस चेतावनी के बाद सेट पर सब एक दूसरे के साथ अच्छे से काम करने लगे थे।

किसिंग सीन नहीं करना चाहते थीं रानी मुखर्जी

इसी बातचीत के दौरान हम तुम डायरेक्टर ने बताया कि सांसों को सांसों में गाने की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन देने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया, "हम पूरी रात शूट कर रहे थे। पहले उन्होंने कहा कि वो किस नहीं करेंगी। आखिरकार वो किस के लिए मान गईं। उन्होंने कहा कि वो एक टेक दे देंगी। अगर आप उस सीन को देखेंगे तो पाएंगे कि वो हंस रही हैं; वो एक तरफ अपना चेहरा घुमाए हुए हैं और हिल रही हैं क्योंकि वो उस वक्त हंस रही थीं। जब मैंने वो एडिट में देखा, तो मैंने सोचा वो हंस रही हैं। तो हां, ये हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस है।"

सैफ अली ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

हम तुम की बात करें तो ये उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल, रति अग्निहोत्री और किरण खेर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

फिल्म हम तुम के बारे में सवाल

किस ओटीटी पर देख सकते हैं हम तुम?
इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।