
अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म का आएगा सीक्वल, रानी मुखर्जी भी होंगी हिस्सा
Akshay Kumar and Rani Mukerji Movie: अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी एक फिल्म के लिए साथ आनेवाले हैं। ये फिल्म ओ माय गॉड का सीक्वल होगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड के दो पार्ट्स आ चुके हैं। अब फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा है। ओ माय गॉड में 90 के दशक के दो सुपरस्टार साथ में आएंगे। ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी होंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल यानी 2026 में शुरू होगी। ओ माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। अब ओ माय गॉड 3 को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं।
रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार आएंगे साथ
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, “ये हाल ही सालों की सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक है। ओ माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है, और रानी मुखर्जी के साथ ये फिल्म और बड़ी हो गई है। रानी मुखर्जी के होने से फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा।”
जल्द शुरू होगी ओ माय गॉड 3 की शूटिंग
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और 2026 के मिड में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। डायरेक्टर अमित राय ने एक ऐसी स्टोरी क्रैक की है जो पिछली दो फिल्मों से बड़ी, ज्यादा महत्वपूर्ण और हार्ड हिटिंग हैं। रानी के फिल्म में आने से फिल्म और बड़ी हो गई है।
2012 में आई थी ओ माय गॉड
फिल्म को लेकर एक आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है। ओएमजी की बात करें तो ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। ओ माय गॉड को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ओ माय गॉड बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

2023 में आई थी ओ माय गॉड 2
इसके बाद साल 2023 में ओ माय गॉड 2 आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी नजर आए थे। ओ माय गॉड 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

ओ माय गॉड की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 8.1 है। वहीं, ओ माय गॉड 2 की रेटिंग 7.5 है। ओ माय गॉड को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं, ओ माय गॉड 2 को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




