मलाइका-अरबाज के इस गाने पर खूब किया होगा डांस, इसके पीछे की दर्दभरी प्रेमकहानी पता है?
सोचिए एक ऐसा गाना जिस पर आप बचपन में और अभी तक खूब डांस करते रहे हों। इसके पीछे एक सुंदर लेकिन इमोशनल प्रेम कहानी छिपी है, जो आप शायद ही जानते हों... जानिए गाने के बारे में।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान पर फिल्माया गाना रंगीलो म्हारो ढोलना, आपने जरूर सुना होगा। अगर डांस आता है तो नाचे भी जरूर होंगे। स्कूल के एनुअल फंक्शंस यहां तक कि जुम्बा क्लासेज में भी ये गाना बजता है। यह सॉन्ग किसी फिल्म का नहीं बल्कि 1999 में आए एल्बम प्यार के गीत का है। इसे शुभा मुदगल ने गाया था। ये एल्बम बहुत पसंद किया गया था। यूट्यूब पर इसका गाना रंगीलो म्हारो ढोलना अलग-अलग चैनल्स पर अपलोड है और कई मिलियन्स व्यूज हैं। लोगों को नॉर्मल लव सॉन्ग लग सकता है लेकिन इस गाने की कहानी राजस्थान की करीब 1100 पुरानी एक प्रेम कथा से जुड़ी है।
सुपरहिट है मलाइका का गाना
प्यार के गीत एल्बम में मलाइका अरोड़ा इस गाने पर अपने ढोलना के आने की खुशी में झूमकर नाचती दिखती हैं। वह हाथ में एक चिट्ठी लिए होती हैं और खुशी से चिल्लाती हैं। दूर से अरबाज खान सैनिक की वर्दी में गाड़ी से आते दिखते हैं। अरबाज को देखकर मलाइका रोने लगती हैं। अब जानते हैं ढोलना गाने के पीछे की पुरानी लोककथा को।
क्या है ढोला-मारू की कहानी
यह कहानी राजस्थान की है। नरवर के राजकुमार ढोला और बीकानेर के पूंगल की राजकुमारी मारू की शादी बचपन में कर दी गई थी। बताया जाता है कि उस वक्त ढोला की उम्र 3 साल रही होगी। पुराने जमाने में बाल विवाह हो जाता था लेकिन गौना कई साल बाद करते थे दोनों बड़े हुए तो ढोला अपनी शादी की बात भूल गए। उन्हें किसी और से प्यार हुआ और शादी हो गई। मारू को बचपन से ढोला के बारे में छेड़ा जाता रहा। वह उसे ही अपना पति मानती रही। ढोला का इंतजार करती रही। मारू के पिता और मारू ढोला के लिए कई साल संदेश भेजती रही। मगर ढोला की पत्नी ये संदेश ढोला तक पहुंचने नहीं दे रही थी। जब मारू और उसके पिता को यह पता चला तो तरकीब सोची।
ऐसे पहुंचा संदेश और आया गाना
उन्होंने कुछ लोकगायकों को बुलाया जो घूम-घूमकर गीत गाते थे। मारू की पूरी प्रेम कहानी और व्यथा उनको गाने के रूप में समझा दी। गाने वाले ढोला के राज्य में पहुंचे। वहां गाने लगे तो उन्हें मांगने वाला समझकर छोड़ दिया गया। वे लोग ढोला के सामने रातभर विरह के गीत गाते रहे। ढोला इमोशनल हो गए। उन्होंने पूरा मामला पूछा तो बचपन की शादी याद दिलाई गई। ढोला की पत्नी ने कई बहाने बनाकर उसे रोका लेकिन आखिरकार ढोला अपनी मारू के पास पहुंचा। आयो रे आयो रे म्हारो ढोलना मारू की खुशी का ही गीत है। राजस्थान में ये लोकगीत काफी फेमस है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


