Dhurandhar 2 Update:धुरंधर पार्ट 2 में कौन होगा बड़े साहब, फिल्म में हुई इस नए एक्टर की एंट्री?

Feb 23, 2026 08:55 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 रिलीज होने में 1 महीने से भी कम का वक्त रह गया है। ऐसे में फिल्म के पार्ट 2 को लेकर कयास लगा रहे हैं। बड़े साबह की पहचान को लेकर भी फैंस कई  नामों के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब इस नाम की चर्चा हो रही है। 

Dhurandhar 2 Update:धुरंधर पार्ट 2 में कौन होगा बड़े साहब, फिल्म में हुई इस नए एक्टर की एंट्री?

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 रिलीज होने में एक महीने से भी कम का वक्त रह गया है। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म के पार्ट 2 को लेकर अपनी ही अलग-अलग थ्योरीज बना रहे हैं। पार्ट 2 में फैंस को उम्मीद है कि बड़े साहब की आइडेंटिटी रिवील की जाएगी। इस बीच फैंस बड़े साहब की आइडेंटी को लेकर अलग-अलग नाम ले रहे हैं।

धुरंधर 2 में नजर आएंगे इमरान हाशमी?

Letterboxd बड़े साहब दाऊद इब्राहिम का किरदार नहीं होगा। अफवाहों और अटकलों के बीच, इमरान हाशमी का नाम धुरंधर 2 की कास्ट लिस्ट में शामिल हुआ है। हालांकि, आधिकारिक तौर इमरान हाशमी के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पार्ट 2 को लेकर क्या है फैंस की थ्योरीज

फिल्म के पार्ट 2 के प्लॉट को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहुत सी थ्योरीज चल रही हैं। कुछ फैंस का दावा है कि पार्ट 2 में रहमान डकैत की मौत के बाद रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली लयारी पर राज करेगा। वहीं, एक दूसरी थ्योरी ये है कि दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार की कहानी दिखाएंगे। फिल्म के पार्ट 2 में यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है। यामी गौतम एक स्पेशल सीक्रेट मिशन पर काम करती नजर आ सकती हैं। फैंस ये भी कह रहे हैं कि पार्ट 2 में संजय दत्त का किरदार एसपी चौधरी रणवीर सिंह की आइडेंटिटी को रिवील करेगा और रणवीर के मिशन में परेशानियां खड़ा करेगा।

धुरंधर पार्ट 2 में नजर आएंगे ये सितारे

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धुरंधर पार्ट 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा, मानव गोहिल, अंकित सागर, दानिश इकबाल, अश्विन धर, मिस्तफा अहमद, फैज खान और संजय मेहता जैसे कलाकार नजर आएंगे।

रणवीर सिंह की धुरंधर और यश की टॉक्सिक का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 का बॉक्स ऑफिस पर साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक से क्लैश होगा।टॉक्सिक भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक, दोनों ही फिल्मों में फैंस को ढ़ेर सारा एक्शन देखने को मिलेगा। यश की टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नटैली बर्न जैसे कलाकार नजर आएंगे। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, यश की टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।