रणदीप हुड्डा ने दिखाया बेटी का चेहरा, रिवील किया नाम और उसके मायने

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी बेटी का चेहरा और नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने बेटी का नाम रिवील करने के साथ-साथ बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। 

रणदीप हुड्डा ने दिखाया बेटी का चेहरा, रिवील किया नाम और उसके मायने

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। अब रणदीप हुड्डा ने बेटी का चेहरा और उसका नाम भी रिवील किया है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बेटी की तस्वीर और नाम को फैंस को बताया है। फैंस रणदीप के इस पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन ने 4 हफ्ते पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया था। रणदीप ने अपनी नन्ही परी का नाम न्योमिका रखा है।

रणदीप हुड्डा ने रिवील किया बेटी का नाम और चेहरा

रणदीप हुड्डा ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दो तस्वीरों में रणदीप की पत्नी लिन लैशराम नन्ही न्योमिका को गोद में लिए हैं। पहली तस्वीर के साथ रणदीप ने एक ऑडियो भी शेयर किया है। इस ऑडियो में रणदीप बेटी न्योमिका को उसके नाम से बुलाते सुनाई पड़ रहे हैं।

बताया बेटी के नाम के क्या हैं मायने?

रणदीप ने बेटी का चेहरा और नाम रिवील करते हुए कैप्शन लिखा- हमारी दुनिया का एक नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा- दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम। रणदीप के इस पोस्ट पर सिलेब्स से लेकर उनके फैंस ने एक्टर को बधाई दी है।

2023 में हुई थी रणदीप और लिन लैशराम की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल (रणदीप और लिन) पिछले महीने पेरेंट बना है और आज बेटी के जन्म के 1 महीने पूरे होने पर बेटी का चेहरा और नाम रिवील किया है। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे।रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।

रणदीप हुड्डा इन फिल्मों में आए नजर

रणदीप हुड्डा की बात करें तो उन्हें सरबजीत, हाईवे, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, किक, सुल्तान, मैं और चार्ल्स और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रणदीप हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म मॉनसून वेडिंग से की थी। ये फिल्म मीरा नायर ने डायरेक्ट की थी।

रणदीप की मां ने भी किया एक्टिंग डेब्यू

बता दें, कुछ दिन पहले रणदीप हुड्डा ने फैंस को बताया था कि उनकी मां आशा हुड्डा ने भी एक्टिंग की शुरुआत कर दी है। रणदीप हुड्डा की मां हरियाणवी फिल्म सांगी में नजर आई हैं। ये फिल्म रीजनल ओटीटी ऐप स्टेज पर रिलीज की गई है। फिल्म में रणदीप हुड्डा की मां दादी के किरदार में नजर आई हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।