Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRandeep Hooda Walked Out Of Shahid Kapoor O Romeo Just Days Before Shoot Know Why
शाहिद कपूर की फिल्म में पहले रणदीप हुड्डा बनने वाले थे विलेन, इस वजह से छोड़ी मूवी

शाहिद कपूर की फिल्म में पहले रणदीप हुड्डा बनने वाले थे विलेन, इस वजह से छोड़ी मूवी

संक्षेप:

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो में अविनाश तिवारी विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें पहले रणदीप हुड्डा को लिया जा रहा था।

Jan 13, 2026 11:21 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का कुछ दिनों पहले टीजर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही ये टीजर छा गया है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणदीप हुड्डा इस फिल्म में पहले काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने शूटिंग से कुछ दिन पहले ही इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।

रणदीप थे विलन के लिए पहली च्वाइस

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप ओ रोमियो में पहले विलन का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन उन्होंने पर्सनल वजह से फिल्म छोड़ दी। टाइम्स नाउ ने मिड डे के सोर्स से लिखा, रणदीप ने शुरुआती तैयारी कर ली थी अपने रोल के लिए। दुख की बात ये है कि किसी पर्सनल वजह से बात खराब हो गई। यह पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म जाट के दौरान की बात है।

क्यों रणदीप ने छोड़ी फिल्म

वह अपनी पर्सनल लाइफ और पत्नी लिन की हेल्थ से जुड़े कई महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रख रहे थे। प्रोडक्शन ने फिर अविनाश तिवारी को इस रोल के लिए फाइनल किया।

शाहिद-विशाल की साथ में चौथी फिल्म

विशाल भार्द्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल भी हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

बता दें कि यह विशाल और शाहिद की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों हैदर, कमीने और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। वहीं तृप्ति के साथ भी शाहिद की यह पहली फिल्म है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए टीजर को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है खासकर फरीदा जलाल के डायलॉग और अविनाश के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबका दिल जीता है।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से टक्कर

बता दें कि ओ रोमियो की बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तू या मैं से टक्कर होगी जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर लीड रोल में होंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;