Ramayana Trailer लॉन्च में 'जय श्री राम' वाली घड़ी पहन पहुंचे रणबीर कपूर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ranbir Kapoor Expensive Watch: रामायण का दूसरा ट्रेलर लॉन्च हो गया है।ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर बेहद खास घड़ी पहनकर पहुंचे। उनकी घड़ी की कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे। 

Ranbir Kapoor's Expensive Watch
रणबीर कपूर की महंगी घड़ी

रणबीर कपूर की रामायण का दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। बेंगलुरु में इस ट्रेलर रिलीज के लिए भव्य इवेंट आयोजित किया गया। रणबीर कपूर इस इवेंट में सफेद कुर्ता-पयजामा और नीले रंग की आधी बांह की जैकेट पहनकर पहुंचे। इस इवेंट में रणबीर कपूर की घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रणबीर कपूर इस इवेंट में बेहद खास घड़ी पहनकर पहुंचे।

रणबीर की घड़ी ने खींचा ध्यान

रणबीर कपूर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए जैकब एंड कंपनी एपिक X राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन घड़ी पहन कर पहुंचे। इस घड़ी की कीमत 70 लाख से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज, राम और रावण की ऐसी टक्कर, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

कितनी है रणबीर कपूर की घड़ी की कीमत?

ethoswatches.com के आधिकारिक पेज पर इस घड़ी की कीमत 78 लाख रुपये बताई गई है। इस साइट पर घड़ी का क्लोजअप भी देखने को मिलेगा। घड़ी पर अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम और हनुमान बने हुए हैं।

रणबीर कपूर की महंगी घड़ी

घड़ी पर लिखा है ‘जय श्री राम’

इस घड़ी के मटीरियल की बात करें तो इसका बैंड रबड़ बैंड है। स्ट्रैप का रंग ऑरेंज है। वहीं, उस घड़ी के बकल का रंग रोज गोल्ड है। घड़ी की बॉडी रोज गोल्ड रंग की है। घड़ी को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि उसके डायल पर ‘जय श्री राम’ लिखा है।

रणबीर कपूर की घड़ी की कीमत

ये भी पढ़ें: राम भगवान नहीं, इंसान थे; रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो में भगवान राम को लेकर कही गई ये बड़ी बात

यश ने इवेंट में की रणबीर कपूर की तारीफ

रामायण के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की बात करें तो इस इवेंट में रणबीर कपूर ने कन्नड़ भाषा में वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वो अगली बार यश बॉस से और ज्यादा कन्नड़ सीखकर आएंगे। कन्नड़ बोलने के लिए सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने एक्टर रणबीर कपूर की तारीफ की। उन्होंने रणबीर को मेहनती, ईमानदार और जमीन से जुड़ा बताया।

रवि दुबे ने भी की रणबीर कपूर की तारीफ

फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे भी इस इवेंट के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ में कहा कि इंडस्ट्री में केवल एक ही रणबीर कपूर है और वो हमेशा अपने इस बयान के साथ खड़े रहेंगे।

फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे मेकर्स

रामायण को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स कोई भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के लिए बड़े-बड़े इवेंट आयोजित करे जा रहे हैं। रामायण के प्रमोशन के लिए भी बड़े-बड़े इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। बेंगलुरु से पहले मुंबई में रामायण का एक प्रमोशनल इवेंट हुआ था। इस इवेंट में दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को भी बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें: रामायण में यश के रावण लुक से आर्या बब्बर नाखुश, बोले- कुछ नया नहीं, सैफ की आदिपुरुष परफॉर्मेंस को बताया शानदार

मुंबई इवेंट के दौरान नाराज हो गए थे पत्रकार

हालांकि, मुंबई इवेंट के दौरान मीडिया के लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। दरअसल, उस इवेंट में मिस्टर बीस्ट के आने में देरी हो रही थी और शेड्यूल को लेकर पत्रकारों को कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उस दौरान फिल्म की टीम की तरफ से माफी मांगने की बजाए ये कहा गया था कि जिन्हें रुकने में तकलीफ हो रही है, वो जा सकते हैं। रणबीर ने भी ऐसा ही बयान दिया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरामायण इवेंट: 'जय श्री राम' वाली घड़ी पहन पहुंचे रणबीर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश