
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
Ranbir Kapoor vs Ranveer Singh: रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में किसने ज्यादा पढ़ाई की है?
रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से चर्च में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। वहीं रणबीर कपूर के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘लव एंड वॉर’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हम आपको ये बताने वाले हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि वह अपने परिवार के पहले लड़के थे जिसने 10वीं क्लास का एग्जाम पास किया था इसलिए उनकी दादी ने सबके लिए पार्टी रखी थी। इसके बाद उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम दिया और फिर न्यूयॉर्क चले गए। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया। फिर ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग सीखी।

करियर की शुरुआत
10वीं का एग्जाम पास करने के बाद रणबीर ने 1999 में अपने पिता, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्ट किया था। फिर पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया और साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर के साथ डेब्यू किया।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे इसलिए स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते थे, लेकिन जब उन्होंने मुंबई में एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया तब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिलना आसान नहीं है। ऐसे में उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग पर ध्यान देना शुरू किया। वह यूनाइटेड स्टेट्स गए और इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से टेलीकम्युनिकेशंस में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ सालों तक विज्ञापन में कॉपीराइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

एक्टिंग में कैसे रखा कदम?
कुछ समय बात उन्होंने डायरेक्टर्स को अपना पोर्टफोलियो भेजने का फैसला किया। वह हर तरह के ऑडिशन के लिए जाते थे, लेकिन उन्हें कोई अच्छा मौका नहीं मिल रहा था। सिर्फ छोटे रोल्स के लिए कॉल आते थे। फिर साल 2010 में उन्होंने मनीष शर्मा की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को उनका ऑडिशन बहुत पसंद आया और उन्होंने उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ कास्ट कर लिया।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




