
नेत्रा की शादी के बीच वायरल हुआ रणबीर कपूर का वीडियो, कहा था- मैं शादी में नाचते हुए अपनी...
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें उन्हें यह बताते देखा जा सकता है कि वह क्यों शादी-पार्टियों में परफॉर्म नहीं करते हैं।
उदयपुर में हो रही बिजनेस टायकून राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस शादी में तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं और इसी बीच रणबीर कपूर का वो पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्हें पैसों के लिए शादियों में कभी नहीं नाचने की बात कहते देखा जा सकता है। रणबीर कपूर ने इस वीडियो में बताया था कि मैं स्टारडम नहीं खोना चाहता, लेकिन मैं अपने स्टारडम के कारण यह नहीं सोचूंगा कि अगर मैं स्टार हूं, तो मैं कुछ भी कर सकता हूं और बच निकलूंगा।
रणवीर के बाद वायरल हुआ यह वीडियो
रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की हाई-प्रोफाइल शादी में शिरकत की। रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस ने इस शादी में चार चांद लगा दिए। एक वायरल क्लिप में रणवीर सिंह को डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेट्टीना एंडरसन को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'झुमका' पर लोगों ने डांस करवाते देखा था।
शाहरुख से रणवीर तक करते हैं परफॉर्म
इधर रणवीर सिंह का यह वीडियो वायरल हुआ और उधर रणबीर कपूर के फैंस ने उनके साल 2011 के इंटरव्यू का वो वीडियो वायरल करवा दिया जिसमें उन्होंने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में बताया था कि वो क्यों शादियों में परफॉर्म नहीं करते हैं? शादियों में परफॉर्म करना एक ऐसी चीज है जो बॉलीवुड स्टार्स आज से नहीं, बल्कि कई सालों से कर रहे हैं। शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक शादी-पार्टियों में परफॉर्म करते हैं और इसके लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं।
'जहां लोग शराब का गिलास लिए खड़े हों'
रणबीर कपूर ने ऐसा नहीं करने की वजह बताते हुए अपने परिवार का जिक्र किया था और कहा, "मैं जिस परिवार से आता हूं, उसकी वजह से मैं ऐसा नहीं करूंगा। हालांकि मैं ऐसा करने वालों के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन ये वो वैल्यूज नहीं हैं जिन्हें सीखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं।" जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि क्या शादियों में नाचना गलत है? तो इस पर उन्होंने कहा, “कुछ गलत नहीं है। लेकिन पैसा मेरा लक्ष्य नहीं है। मैं अरबों-खरबों कमाना नहीं चाहता। मैं एक एक्टर हूं। मेरा लक्ष्य अलग है। मेरे जुनून अलग हैं। मैं किसी शादी में नाचते हुए अपनी गरिमा नहीं खोना चाहता। जहां लोग शराब का गिलास लिए खड़े हों और भद्दे कमेंट कर रहे हों। मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा करे। यह मेरी निजी पसंद है। मैं ऐसा नहीं करूंगा।”

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




