एनिमल से काटे गए थे रणबीर कपूर के सीन्स, को-एक्टर प्रेम चोपड़ा ने संदीप वांगा की फिल्म को कहा 'हिंसक'
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में नजर आए प्रेम चोपड़ा ने बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर और उनके सीन्स कट किए गए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म काफी लंबी हो रही थी जिसकी वजह से सीन्स को कट करना पड़ा था।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म की काफी सराहना भी हुई थी। हालांकि, कई लोगों ने फिल्म को मिसोजिनिस्ट बताते हुए आलोचना भी की थी। अब फिल्म में नजर आए प्रेम चोपड़ा ने भी एनिमल को बहुत हिंसक फिल्म बताया है। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर और उनके, दोनों के सीन्स काटे गए थे।
एनिमल में काम करने को लेकर क्या बोले प्रेम चोपड़ा?
विकी लालवानी के साथ खास बातचीत में 90 साल के एक्टर प्रेम चोपड़ा ने एनिमल को 'काफी हिंसक' फिल्म बताया। उन्होंने आगे कहा, “मुझे दो-तीन दिन का ही रोल मिला था, लेकिन वो रोल काफी पॉपुलर हो गया। फिल्म सुपर-डुपर हिट हो गई। अब मेरे पास उस तरह के कई ऑफर्स हैं, लेकिन मुझे ऐसे किरदार नहीं मिलते जो मुख्य भूमिका वाले और रोमांचक हों। मुझे ऑफर्स मिलते रहते हैं, लेकिन अब फिजिकली मैं बहुत फिल्में नहीं कर सकता हूं क्योंकि अब मैं थोड़ा आराम करना पसंद करता हूं।”
एनिमल से काटे गए रणबीर कपूर के सीन्स?
प्रेम चोपड़ा से पूछा गया कि क्या फिल्म से उनके सीन्स काटे गए थे? इस सवाल के जवाब में प्रेम चोपड़ा ने कहा, "एनिमल 3 घंटे की फिल्म बननी थी, लेकिन वो साढ़े चार घंटे की फिल्म बन गई। रणबीर कपूर के भी कुछ सीन्स काटे गए थे। लेकिन रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया, बॉबी देओल और बाकी एक्टर्स ने भी बहुत अच्छा काम किया। समय अब बदल गया है।"
2023 में रिलीज हुई थी संदीप वांगा की फिल्म
एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 553.87 करोड़ कमाए थे। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 915 करोड़ की कमाई की थी। एनिमल में रणबीर कपूर और प्रेम चोपड़ा के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, सौरभ सचदेवा, सलोनी बत्रा और चारू शंकर जैसे कलाकार नजर आए थे।
रामायण में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की बात करें तो इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। रणबीर कपूर का लुक भी रिवील कर दिया गया है। रामायण में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और यश (रावण) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


