
'उन्हें सावधान रहना होगा…', रणबीर कपूर की रामायण के बारे में बोले विंदू दारा सिंह
टीवी और फिल्म एक्टर विंदू दारा सिंह ने नितेश तिवारी की रामायण और रणबीर कपूर के भगवान राम बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को बहुत ध्यान रखना होगा कि वो क्या दिखा रहे हैं।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। अब विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर के भगवान राम और नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को बहुत ध्यान रखना होगा कि वो क्या दिखा रहे हैं।

रामायण को लेकर क्या बोले विंदू दारा सिंह
टाइम्स नाउ से खास बातचीत में विंदू दारा सिंह ने कहा, “हर कोई ये फिल्म बनाने की कोशिश करता है और हर कोई रामायण बनाने की कोशिश करता है। तो बढ़िया है अगर वो इसे अच्छे से बनाते हैं। अगर वो दिखाए गए तथ्यों से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेंगे या अपना ही कोई वर्जन दिखाने की कोशिश करेंगे, तो फिल्म अच्छा नहीं करेगी। क्योंकि हर किसी के मन में अपना ही वर्जन होता है। तो उन्हें उस चीज को लेकर काफी सावधान रहना होगा।”
रणबीर के बारे में क्या बोले विंदू दारा सिंह
रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, “रणबीर बहुत बढ़िया हैं और मुझे यकीन है कि वो बढ़िया काम करेंगे। लेकिन उन्हें इस चीज को लेकर बेहद सावधान रहना होगा कि वो क्या दिखा रहे हैं।”
विंदू दारा सिंह ने कहा, "अगर वो रामायण को एक स्क्रिप्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं और दिखाए गए एक भी सीन, यहां तक कि एक भी संवाद से नहीं हटते, तो आप कह सकते हैं कि यह एक ब्लूप्रिंट की तरह है। इसलिए आप इसके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। अगर आप कुछ अलग दिखाते हैं, तो लोग कहते हैं, 'ये क्या दिखा रहे हैं?' वे इसे स्वीकार नहीं करते।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




