रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के म्यूजिक की करोड़ों में हुई डील, टी-सीरीज ने एडवांस पैसे देकर खरीदे राइट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का म्यूजिक खास होने वाला है। टी-सीरीज के मालिक ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही एडवांस रुपए देखकर इसके म्यूजिक राइट्स खरीद लिए हैं। जानिए कितने करोड़ की हुई डील।

ranbir kapoor ramayana music deal with t series
रणबीर कपूर की रामायण के म्यूजिक की करोड़ों में हुई डील

रणबीर कपूर की रामायण इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म अपनी एपिक कहानी के साथ बिज़नस डील की वजह से भी खबरों में है। अभी तक की सबसे बड़ी मैथोलोजिकल फिल्म रामायण ने अपने म्यूजिक को लेकर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डील कर ली है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और उनकी टीम ने रामायण के दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट्स फिल्म रिलीज होने से पहले ही खरीद लिए हैं। खास बात ये है कि इसके म्यूजिक राइट्स खरीदने से पहले टी-सीरीज ने सिर्फ एडवांस में 75 करोड़ रुपए की रकम दी है।

रामायण की म्यूजिक डील

एक रिपोर्ट के मुताबिक टी-सीरीज ने फिल्म रामायण के म्यूजिक पर अपना लेबल लगाने का काम कर दिया है। कई बार की मीटिंग के बाद उन्होंने फिल्म के राइट्स 75 करोड़ रुपए एडवांस देकर खरीद लिए हैं। ये रकम रिफंड की जा सकती है। किसी भी फिल्म के लिए म्यूजिक के लिए की गई ये अभी तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के म्यूजिक, डिजिटल और सेटेलाइट्स राइट्स को लेकर भी मोटी रकम दी गई थी। लेकिन रामायण के लिए सिर्फ एडवांस में 75 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ऐसे में फिल्म के डिजिटल और सेटेलाइट्स राइट्स भी करोड़ों में बेचे जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

रामायण के ट्रेलर का मुहूर्त

रणबीर कपूर को रामायण के ट्रेलर में देखने का इंतजार किया जा रहा है। हाल में रिपोर्ट थी कि 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन हाल में मेकर्स ने ट्रेलर आउट करने की डेट 30 जुलाई, इस गुरुवार को सुबह 4:15 पर रिलीज किए जाने का एलान किया है। मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं।' मतलब मेकर्स ने मुहूर्त निकालकर ही ट्रेलर रिलीज किए जाने की खबर दी है।

रामायण की कास्ट

बता दें, रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इस प्रोजेक्ट के दोनों पार्ट पर करोड़ों रुपए लगाए हैं। फिल्म की कास्ट और भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है। यश को रावन के किरदार में देखना ट्रीट होने वाली है। लेकिन सनी देओल को हनुमान बने देखना एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है। इस फिल्म में रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल समेत के बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के म्यूजिक की करोड़ों में हुई डील