ऐसा होगा रणबीर कपूर की रामायण का टीजर, दिखेगी रावन की झलक, राम-लक्ष्मण का बचपन और सीता हरण?

Feb 13, 2026 10:05 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है। रेडित यूजर ने बताया कि इस फिल्म के टीजर में राम-लक्ष्मण के बचपन से लेकर सीता, दसरथ की झलक दिखाई जाएगी।

ऐसा होगा रणबीर कपूर की रामायण का टीजर, दिखेगी रावन की झलक, राम-लक्ष्मण का बचपन और सीता हरण?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का लंबे समय से इंजतार हो रहा है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब इंतजार में बैठी ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज मिलने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के टीजर को एडिट कर लिया गया है। इस टीजर में ऑडियंस को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रणबीर को राम बने दिखाया जाएगा, सीता बनी साई पल्लवी की सिर्फ आंखें नजर आएंगी। रेडिट यूजर ने टीजर से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

क्या ऐसा होगा रामायण का टीजर?

रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में टीजर से जुड़ी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने रामायण के तीन टीजर एडिट किए हैं। उसमें से एक टीजर पानी के शॉट के साथ शुरू होता है। मोर के शॉट हैं, ड्रोन से पूरी अयोध्या को दिखाया गया है। गोल्डन किंग, राम और लक्ष्मण का बचपन, राजा दसरथ का शॉट, म्यूजिक ओर्चेस्टा है जो बासुरी की आवाज से शुरू होता है। आखिरी में भजन की लाइन हैं। रणबीर को राम के किरदार में दिखाया गया है और वो नदी में अपने हाथ धोते नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी के सिर्फ पैर और आंखें दिखाई है। लक्ष्मण को ट्रेनिंग करते हुए दिखाया गया। रावन को सिंघासन पर शंख बजाते हुए दिखाया और अंत में सीता हरण का सीन है जिस्मने सिर्फ हाथ खींचते हुए दिखाया गया है।

रामायण के टीजर का इंतजार

साल 2025 में पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स टीजर के रूप में ऑडियंस को ट्रीट देंगे। उस समय टीजर की लेंथ 3 मिनट बताई गई थी। लेकिन अब समय गुजर चुका है। मेकर्स ऑडियंस की पसंद के हिसाब से टीजर एडिट कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस टीजर में एकाध किरदारों की झलक दिखाई जाएगी। टीजर कब रिलीज किया जाएगा इस बारे में जानकारी नहीं है।

4000 करोड़ है बजट

बता दें, नमित मल्होत्रा फिल्म रामायण को 4000 करोड़ के मोटे बजट में बना रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में फिल्म को लेकर रिसर्च की गई थी। कड़ी मेहनत के बाद इसे फिल्म का रूप दिया गया। स्क्रिप्ट लिखी गई। अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है। और दूसरा पार्ट दिवाली 2027। रणबीर, साई पल्लवी के अलावा रवि दूबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। अब ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;