रामायण के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए नितेश तिवारी, बोले-इस पल तक पहुंचने में 7 साल लगे
रणबीर कपूरी की रामायण का दूसरा टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर रिलीज की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पल तक पहुंचने के लिए सात साल लगे हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का दूसरा टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर कपूर के राम के किरदार और यश के किरदार रावण की हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि, यश का लुक इस टीजर में भी रिवील नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स को नितेश तिवारी का ये टीजर पसंद आया है। रामायण के टीजर लॉन्च के लिए हुए इवेंट में नितेश तिवारी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पल तक पहुंचने के लिए सात साल लगे हैं।
रामायण के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी
मुंबई में टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान वहां मौजूद लोगों से नितेश तिवारी ने बात की। बातचीत के दौरान देखा जा सकता था कि नितेश तिवारी काफी इमोशनल थे। वो बोलते वक्त अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए। जब टीजर खत्म हुआ और लोगों ने तालियां बजाईं, नितेश ने कहा, “इस पल तक पहुंचने में मुझे सात साल लगे हैं। फिल्ममेकिंग एक बहुत ही अनिश्चित और अकेलेपन वाली प्रक्रिया है। इन सात सालों में हर पल मैंने इस पल की कल्पना की है और सोचा है कि लोगों का रिएक्शन क्या होगा। आज आप लोगों का रिएक्शन देखकर मुझे लग रहा है कि वो सात साल सार्थक हो गए।”
नितेश बोले- फिल्म को यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत साल लगे
नितेश तिवारी ने आगे कहा कि इस फिल्म को यहां तक पहुंचाने में बहुत सारे लोगों की बहुत सारी मेहनत लगी है। आशा करता हूं कि हमें आपका एक बराबर प्यार मिलेगा। अगर टीजर की बात करें तो 2 मिनट 38 सेकेंड का है। टीजर में रावण के पुष्पक विमान की भी झलक देखने को मिली है।
नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे ये किरदार
रणबीर कपूर की रामायण दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ है। फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), सुपरस्टार यश (रावण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और इंदिरा कृष्णन (कौशल्या) जैसे कलाकार नजर आएंगे। इन नामों के अलावा फिल्म के लिए राघव जुयाल (मेघनाथ), फैसल मलिक (कुंभकर्ण), कुणाल कपूर (इंद्र), विवेक ओबेरॉय (विद्युतजिह्वा), विजय सेतुपति (विभीषण), मोहित रैना (भगवान शिव) और रकुलप्रीत सिंह (शूर्पणखा) के नामों की भी चर्चा है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


