रणबीर कपूर ने की रणवीर की धुरंधर की तारीफ, बोले कास्ट- क्रू ने धमाका कर दिया, मेरी फेवरेट फिल्म
रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की तारीफ में खास बात कह दी है। एक्टर ने हाल में एक लाइव सेशन के दौरान धुरंधर के बारे में बात की। इस तारीफ को सुनने के बाद रणवीर सिंह को भी खुशी होगी।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के फैन निकले। हाल में एक्टर ने अपने शू ब्रांड के एक साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम यूजर्स के साथ लाइव किया था। इस लाइव के दौरान एक्टर ने बताया कि इन दिनों उनकी फेवरेट फिल्म धुरंधर है। रणबीर ने कहा कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई। फिल्म की कास्ट ने शानदार काम करते हुए धमाका कर दिया। रणबीर कपूर का ये लाइव वीडियो ऑडियंस को पसंद आ रहा है।
धुरंधर है रणबीर की फेवरेट फिल्म
रणबीर कपूर ने अपने शू ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव करते हुए अपने फैंस से बातचीत की। यूजर्स के कमेंट का जवाब देते हुए रणबीर ने बताया कि उन्हें इस समय धुरंधर पसंद आ रही है। दरअसल, एक यूजर ने लाइव वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा उनकी मौजूदा फेवरेट फिल्म कौन सी है? इसके जवाब में रणबीर ने कहा,’मुझे इन दिनों धुरंधर पसंद आ रही है। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने धमाका कर दिया। फिल्म देखते हुए अच्छा टाइम बिताया’।
धुरंधर की कमाई
रणवीर सिंह की धुरंधर रणबीर कपूर की फेवरेट बन गई है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर दिया था। 800 करोड़ पार करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म थी। इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने KFG, RRR जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया था।
लव एंड वॉर में दिखेगी तिकड़ी
रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो इस साल डबल धमाका होने वाला है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर को आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ देखा जाएगा। ये एक लव ट्रायंगल बेस्ड वॉर फिल्म है। संजय लीला भंसाली ने अपने सालों की मेहनत से इस फिल्म के हर सीन, इमोशन पर काम किया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।
रामायण का इंतजार
इसके अलावा इस साल दिवाली पर रामायण भी रिलीज हो रही है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 4000 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट के लिए विद्वानों और पंडितों ली गई है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म के पहले पार्ट का अधिकतर हिस्सा शूट किया जा चुका है। रामायण में रणबीर के साथ साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल होंगे हनुमान, यश को रावण के किरदार में देखना शानदार होने वाला है। इसके अलावा रवि दूबे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस अपने किरदारों से प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



