दामाद रणबीर कपूर की रामायण को लेकर बेताब सास सोनी राजदान, बोलीं- ट्रेलर देखकर मुझे लगा...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण का पहला पार्ट इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे ज्यादा क्या उत्साहित करने वाला क्या होगा। 

Soni Razdan on Ranbir Kapoor's Ramayana
रणबीर की रामायण पर क्या बोलीं सोना राजदान

रणबीर कपूर जल्द ही भगवान राम की भूमिका में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी फिल्म रामायण नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रणबीर कपूर की सास भी अपने दामाद को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि नितेश तिवारी की रामायण में उनके लिए क्या सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाला होगा।

रणबीर की रामायण के लिए उत्साहित हैं एक्टर की सास

न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में सोनी राजदान ने कहा कि ये एक शानदार जर्नी होने वाली है। एक ऐसा अनुभव होने वाला है जो हमें पहले कभी नहीं देखा होगा। आलिया भट्ट की मम्मी ने कहा, “मुझे लगता है ये एक शानदार सफर होने वाला है। एक ऐसा अनुभव जो हमने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रेलर देखकर मुझे यही लगा। ये फिल्म हमें ऐसी जगहों पर लेकर जाएगी जहां हम पहले कभी नहीं गए होंगे। मुझे लगता है मेरे लिए यही सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाला है।”

jece

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?

रामायण की बात करें तो इस फिल्म का पहला पार्ट इस 8 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम) के साथ साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), लारा दत्ता (कैकेयी), अरुण गोविल (राजा दशरथ), रकुलप्रीत सिंह (शूर्पणखा), इंदिरा कृष्णन (माता कौशल्या), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), कुणाल कपूर (इंद्र देव), शीबा चड्ढा (मंथरा) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकार नजर आएंगे। रामायण एक ग्लोबल फिल्म होने वाली है। फिल्म को इंग्लिश भाषा में भी रिलीज किया जाएगा ताकि भगवान राम की कहानी को दुनियाभर में पहुंचाया जाएगा।

फिल्म के गाने जय-जय राम को मिले हैं पॉजिटिव रिव्यूज

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों ने फिल्म ट्रेलर में दिखाए गए वीएफएक्स की तारीफ की है। वहीं, कुछ को वीएफएक्स पसंद नहीं आया है। ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। रिलीज हुए गाने का टाइटल है- जय जय राम। इस गाने को साई पल्लवी और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। गाने को कम्पोज किया है एआर रहमान ने। वहीं, गाने को आवाज दी है श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने। वहीं, गाने के बोल लिखे हैं कुमार विश्वास ने।

गाना सुनकर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

गाने को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। एक ने लिखा- रणबीर राम के रूप में काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्हें ट्रोल करनेवालों को जवाब मिल गया है। एक ने कहा- ये गाना जब से रिलीज हुआ है, तब से बस इसे ही सुने जा रहा हूं। एक ने कहा- अरिजीत और श्रेया की आवाजा, बेस्ट जोड़ी।

सोनी राजदान के बारे में

रणबीर कपूर और सोनी राजदान की बात करें तो दोनों दामाद और सास के रिश्ते से एक दूसरे से जुड़े हैं। सोनी राजदान आलिया भट्ट की मां हैं। सोनी राजदान और महेश भट्ट की शादी साल 1986 में हुई थी। सोनी राजदान खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें आपने राजी, सारांश और नजर जैसी फिल्मों में देखा होगा। आलिया और रणबीर की बात करें तो दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी। रणबीर और आलिया की एक बेटी है जिसका नाम है राहा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदामाद रणबीर की रामायण को लेकर बेताब सोनी राजदान, बोलीं- ट्रेलर देखकर मुझे लगा…