इस लड़ाई से शुरू होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की कहानी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दी पूरी जानकारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की कहानी भगवान राम और रावण की लड़ाई से नहीं बल्कि उससे पहले हुई एक लड़ाई से शुरू होगी। इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दी है।

Ramayana movie

Ramayana Plot Twist: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कुछ दिनों पहले फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर यश ने बताया था कि फिल्म में उनके और रणबीर कपूर के साथ में सीन्स नहीं हैं। ऐसे में लोगों को लगा कि ‘रामायण’ के पार्ट 1 में यश नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने नया अपडेट दिया है। (ये भी पढ़ें: प्रकाश राज ने सुनाई रामायण की अपनी कहानी, दर्ज हुआ क्रिमिनल केस)

भगवान राम और रावण दोनों आएंगे नजर

नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' की कहानी कब और कहां से शुरू होगी। नमित मल्होत्रा बोले कि फिल्म में भगवान राम और रावण दोनों की कहानी दिखाई जाएगी। मुख्य कहानी शुरू होने से पहले ये बताया जाएगा कि रावण इतना ताकतवर कैसे बना। उसने लंका पर कब्जा करके कैसे अपने ही सौतेले भाई कुबेर को वहां से हटा दिया।

क्या बोले नमित मल्होत्रा?

​नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘रावण बहुत पहले से ये संकेत दे रहा था कि वो अपनी ताकत के सामने आने वाली हर चुनौती को खत्म कर देगा। हर तरफ अपनी बादशाहत कायम करेगा। यही बात फिल्म में आपको देखने को मिलेगी।’

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर दुनिया भर में रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

कौन काैन-सा किरदार निभा रहा है?

‘रामायण’ में अलग-अलग इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

1. रणबीर कपूर - भगवान राम

2. साई पल्लवी - सीता

3. यश - रावण

4. सनी देओल - हनुमान

5. अरुण गोविल - राजा दशरथ

6. रवि दुबे - लक्ष्मण

7. काजल अग्रवाल - मंदोदरी

8. रकुल प्रीत सिंह - सूर्पणखा

9. विजय सेतुपति (संभावित) - विभीषण

‘रामायण’ का बजट

‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स का लगभग बजट 1,600 करोड़ रुपये है। इंडस्ट्री के कुछ अनुमानों के मुताबिक, जब तक इसका दूसरा पार्ट पूरा होगा, तब तक इसका बजट और बढ़ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बना जाएगी।

‘रामायण’ सर्टिफिकेशन

‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले इसका टीजर आया था। ‘रामायण’ के टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U सर्टिफिकेट दिया था। इसका मतलब है कि ये फिल्म सभी एज ग्रुप्स के दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइस लड़ाई से शुरू होगी फिल्म रामायण की कहानी, प्रोड्यूसर नमित ने दी पूरी जानकारी