
प्रभास की स्पिरिट में नजर आएंगे एनिमल स्टार रणबीर कपूर? जबरदस्त होगा सीन
संदीप रेड्डी बाहुबली प्रभास को लेकर फिल्म स्पिरिट बना रहे हैं। अब इस फिल्म में एनिमल एक्टर रणबीर कपूर के नजर आने की भी खबर सामने आई है। प्रभास के साथ दिख सकते हैं रणबीर।
बॉलीवुड एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं संदीप रेड्डी वांगा, जिन्होंने इससे पहले ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। हैदराबाद में हाल ही में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई, जहां ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन किया गया। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में एनिमल स्टार रणबीर कपूर भी नजर आ सकते हैं।
स्पिरिट में एनिमल रणबीर कपूर
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि रणबीर फिल्म में एक बेहद खास कैमियो करते नजर आ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में लीड रोल निभा चुके हैं और उनकी जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रणबीर कहानी के एक अहम मोड़ पर नज़र आएंगे। यह कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ और भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि उन्होंने पहले कभी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है।’ दोनों को साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट होगी।
प्रभास और रणबीर
अगर ये कैमियो सच साबित होता है, तो यह सीन फिल्म का सबसे बड़ा हाई-पॉइंट बन सकता है। पहली बार ऐसा हो सकता है जब प्रभास और रणबीर कपूर एक ही फ्रेम में नजर आएं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक इस खबर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दोनों को साथ देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




