रणबीर कपूर की ब्रैंड ARKS के क्या हैं मायने? पत्नी आलिया या बेटी राहा से नहीं है इसका नाता
रणबीर कपूर ने अपने लाइफस्टाइल ब्रैंड आरक्स के बारे में बात की। लोगों को लगता है कि आरक्स का मतलब आलिया भट्ट और बेटी राहा के नाम के अक्षर लगते थे। लेकिन रणबीर ने अब इस लोगो के मायने बताए हैं।

रणबीर कपूर ने पिछले साल अपने लाइफस्टाइल ब्रैंड की शुरुआत की है। जब रणबीर कपूर ने ब्रैंड ने इसकी शुरुआत की तो लोगों ने ब्रैंड के नाम की खूब चर्चा की थी। रणबीर कपूर के ब्रैंड का नाम है आरक्स (ARKS)। रणबीर कपूर के ब्रैंड नाम को लेकर अक्सर ये चर्चा होती रही कि उनके ब्रैंड नेम में आलिया भट्ट और राहा कपूर के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। हालांकि, अब रणबीर कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपनी ब्रैंड का नाम आरक्स क्यों रखा। इसका कोई लेना देना आलिया भट्ट या राहा से नहीं है।
ARKS के बारे में रणबीर कपूर ने की बात
ARKS के आधिकारिक इंस्टाग्रेम पेज पर लिखा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने ब्रैंड के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो किसे फैशन आइकन के तौर पर देखते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि आरक्स का मतलब क्या है?
भरत साहनी की है फैक्टरी
ARKS के फैक्टरी आउटलेट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि ये फैक्टरी पहले भरत साहनी यानी रणबीर कपूर के जीजा की थी। उन्होंने रणबीर कपूर को फैक्ट्री में मैन्युफेकचरिंग के लिए रणबीर को जगह दी। इसके बाद रणबीर से पूछा गया कि आरक्स का मतलब क्या है? उन्होंने ये नाम क्यों रखा?
क्या है आरक्स का मतलब?
रणबीर कपूर ने कहा कि इस नाम के अलग-अलग मतलब हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो पहले सिर्फ स्नीकर्स के साथ शुरुआत करने वाले थे। इसलिए पहले इसका मतलब था रणबीर कपूर शो। तो इसके बहुत अलग-अलग मतलब हैं जैसे कि रणबीर कपूर स्टूडियो के।रणबीर ने आगे कहा, "फिर वो एक ऐसे प्वाइंट पर आए जब मैंने कहा कि जरूरी नहीं हो नाम के कुछ मायने हों, लेकिन मुझे लगता है कि ये नाम बस फिट हो रहा था। जब हमने आरक्स नाम सुना और लोगो देखा, हर चीज सही लगी।"
कौन रहे हैं रणबीर के स्टाइल आइकन?
इस बातचीत के दौरान रणबीर ने ये भी बताया कि जब वो बड़े हो रहे थे तो किसे स्टाइल आइकन के रूप में देखते थे। उन्होंने फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम का नाम लिया। इसके बाद, उन्होंने कहा कि अगर भारत में नाम लें तो अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सैफ अली खान हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




