Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडranbir kapoor kartik aaryan or ranveer singh will be the anees bazmee film ram shyam hero
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन में से एक होगा अनीस बज्मी की ‘राम और श्याम’ का हीरो, जानिए

रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन में से एक होगा अनीस बज्मी की ‘राम और श्याम’ का हीरो, जानिए

संक्षेप:

अनीस बज्मी एक बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन से बातचीत कर रहे हैं। फिल्म का नाम का कनेक्शन दिलीप कुमार से है।

Mon, 27 Oct 2025 12:31 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने करियर में शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान के साथ नो एंट्री, अक्षय कुमार के साथ वेलकम जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इस बीच खबर है कि अनीस बज्मी एक और बड़ी फिल्म बना रहे हैं जिसके लीड हीरो के लिए इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन से बातचीत हो रही है। फिल्म का नाम राम और श्याम बताया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राम और श्याम नहीं होगी रीमेक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनीस बज्मी इस प्रोजेक्ट पर अगले साल की शुरुआत में काम शुरू कर सकते हैं। फिल्म फिलहाल एडवांस डेवलपमेंट स्टेज में है और कहानी जुड़वां किरदारों पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि टाइटल सुनते ही ऑडियंस को दिलीप कुमार की 1967 की क्लासिक राम और श्याम की याद आ सकती है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म उस क्लासिक की रीमेक नहीं होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, “अनीस सर काफी वक्त से इस आइडिया पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म पुराने कॉन्सेप्ट को नई पीढ़ी के हिसाब से इंटरप्रेट करेगी।”

कार्तिक, रणबीर और रणवीर में से कौन होगा हीरो?

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन अनीस बज्मी की पहली पसंद हैं, लेकिन डेट्स को लेकर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। रणवीर सिंह जनवरी में डॉन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, कार्तिक नागज़िला में बिजी हैं, जबकि रणबीर कपूर लव एंड वॉर खत्म करने के बाद धूम 4 की तैयारी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो अनीस फिल्म को फरवरी के आखिर तक फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मलतब इन तीनों में से कोई एक राम और श्याम का लीड हीरो होगा। आप किसे देखना चाहते हैं?

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।