रामायण के ट्रेलर लॉन्च से पहले बिगड़ी रणबीर कपूर की तबीयत, जानें क्या हुआ एक्टर को
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लेकिन ट्रेलर रिलीज से पहले ऐसी खबर आ रही है कि एक्टर के फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। दिल्ली में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट है, लेकिन इस इवेंट के होने से पहले रणबीर की तबीयत बिगड़ गई है।
क्या हुआ रणबीर को
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। ऐसा भी कहा गया है कि रिपोर्ट में कि पहले कंजंक्टिवाइटिस रणबीर की बेटी राहा को था और फिर एक्टर को हुआ। हालांकि इसके अलावा यह भी अपडेट आया है कि भले ही तबीयत खराब है, लेकिन रणबीर इसके बावजूद इवेंट अटेंड करेंगे।
लॉन्च इवेंट में आएंगे रणबीर
कहा तो यह भी जा रहा है कि रणबीर ब्लैक ग्लास पहनकर इवेंट में आएंगे ताकि प्रिकॉशन्स लिए जाएं।
ट्रेलर को सीबीएफसी से मिला यू सर्टिफिकेट
बता दें कि रामायण के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेशन 15 जुलाई को मिला है। 2 ट्रेलर रिलीज होने वाले हैं जिसमें से एक 4 मिनट, 15 सेकेंड का और एक 4 मिनट का।
फिल्म की कास्ट के बारे में जानें
फिल्म की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड इस मूवी में रणबीर कपूर ने राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है, यश ने रावण का, रवि दुबे ने लक्ष्मण का और सनी देओल ने हनुमान का। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं जो शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। कुणाल कपूर, इंद्र का। वहीं काजल अग्रवाल, मंदोदरी का और अरुण गोविल, राजा दशरथ का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और यश भी इसके को प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
4000 करोड़ का बजट
रामायण के बजट की बात करें तो यह 4000 करोड़ के बजट में बनी है। दोनों पार्ट 4 हजार करोड़ में बने हैं। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।
पहले रामायण करने के लिए तैयार नहीं थे रणबीर
बता दें कि पहले रणबीर इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर राहा का जन्म हुआ और रणबीर की सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का सबसे प्यारा कोइन्सिडेंस था कि एक तरफ राहा हुई और दूसरी तरफ फिल्म का ऑफर। बस इसके बाद रणबीर ने इस मूवी के लिए हां कह दिया।


